खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 23 सितंबर, 2026
यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद [सऊदी अरब] के संवेदनशील स्थलों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया, किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास विस्फोट, आग की लपटें और घना धुआँ देखा गया, जहाँ एक ईंधन टैंक में आग लग गई थी। जुलाई में संघर्ष बढ़ने के बाद सऊदी अरब ने पहली बार रियाद में हवाई हमले की चेतावनी जारी की, वहीं, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने राजधानी को निशाना बनाकर दागी गई हूती मिसाइल को रोक दिया (The Guardian)
ब्रिटिश सर्वेक्षण एवं बाजार अनुसंधान कंपनी यूगोव के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि ग्रेट ब्रिटेन के 632 में से 628 निर्वाचन क्षेत्रों में यूरोपीय संघ [ईयू] में फिर शामिल होना सबसे लोकप्रिय विकल्प था, हालाँकि इसे बहुमत का समर्थन नहीं मिला। पूरे ब्रिटेन में 35% लोगों ने ईयू में फिर शामिल होने, 18% ने बिना शामिल हुए निकट संबंध बनाने और 11% ने संबंध कमजोर करने का विकल्प चुना (The Independent)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 18 सितंबर को कहा कि बढ़ते रूसी हाइब्रिड खतरे को देखते हुए उन्होंने सरकार को महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे तथा संवेदनशील रक्षा और प्रौद्योगिकी स्थलों को ड्रोन एवं साइबर हमलों से बचाने की योजना तैयार करने का आदेश दिया है। उन्होंने संकल्प लिया कि रूसी कार्रवाइयों का जवाब अवश्य दिया जाएगा और वे फ्रांस को यूक्रेन (यूरेन) का समर्थन करने से नहीं रोक पाएँगी (France 24)
अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग ने ऑनलाइन विक्रेता अमेज़न के माध्यम से बेचे गए लगभग 38,500 जेरिफ़ी मैग्नेटिक ह्यूमनॉइड टॉय सेट वापस मँगाए। इनके अलग किए जा सकने वाले शक्तिशाली चुंबक निगलने के बाद दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। निगले गए चुंबक शरीर के भीतर एक-दूसरे या धातु की वस्तुओं को खींच सकते हैं, जिससे आँतों में छेद या रुकावट, रक्त विषाक्तता अथवा मृत्यु हो सकती है। लेख में ऑनलाइन बिकने वाले चुंबकीय खिलौनों को निगलने के खतरे के कारण हाल में वापस मँगाने के कई अन्य मामलों का भी उल्लेख है, जिनमें फिजेट स्लाइडर और चुंबकीय शतरंज सेट शामिल हैं (Daily Mail)
युवा ऑस्ट्रेलियाई लोगों में पक्षी-जन दर्शन की लोकप्रियता बढ़ रही है और सोशल मीडिया इसकी पुरानी छवि बदलने में सहायक बन रहा है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में रोबक खाड़ी के पास स्थित ब्रूम बर्ड ऑब्ज़र्वेटरी—जिसे देश की “तटीय पक्षी राजधानी” कहा जाता है—दुर्लभ प्रजातियाँ देखने, सामाजिक संबंध बनाने और प्रकृति के निकट आने के इच्छुक युवाओं को आकर्षित कर रही है (ABC News)
वेनेज़ुएला ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन में अवरुद्ध की गई 17 समाचार वेबसाइटों तक पहुँच बहाल कर दी। वेनेज़ुएला के डिजिटल अधिकार समूह वीई सिन फिल्ट्रो ने इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कहा कि 79 समाचार संस्थानों समेत 188 वेबसाइटें अब भी उपलब्ध नहीं हैं (DW)
दिन में जल्दी कार्बोहाइड्रेट खाने से शरीर को ग्लूकोज़ अधिक कुशलता से संसाधित करने में सहायता मिल सकती है। दिन ढलने के साथ इंसुलिन संवेदनशीलता और ग्लूकोज़ टोलरेंस अक्सर घट जाती है, जिससे शाम के भोजन के बाद रक्त शर्करा अधिक बढ़ सकती है। विशेषज्ञ नाश्ते और दोपहर के भोजन में सब्जियों व आसानी से पचने वाले प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट लेने, रात में परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट सीमित रखने तथा आहार की समग्र गुणवत्ता, मात्रा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह देते हैं (Báo Sức khỏe và Đời sống)
चिकित्साकर्मियों, सामग्री और धन की कमी के कारण युद्ध से क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच यमन का स्वास्थ्य संकट गंभीर होता जा रहा है। WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] के अनुसार, कुपोषण और तीव्र दस्त के साथ हैजा, खसरा, डेंगू और डिप्थीरिया भी फैल रहे हैं। लगभग दो करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता है, जबकि केवल 60% स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह संचालित हैं (Islam Times)
विन्ह शहर [औ लाक (वियतनाम)] में 19 सितंबर को आठ घंटे में 399 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, यह 1985 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद सितंबर की सर्वाधिक वर्षा थी और उसी वर्ष बने 387.9 मिलीमीटर के दैनिक रिकॉर्ड से अधिक थी। मौसम वैज्ञानिकों ने इसका कारण न्गे आन और हा तिन्ह प्रांतों के ऊपर पवन प्रणालियों का संगम बताया (VnExpress)
वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन के अध्ययन के अनुसार, मानव-जनित वैश्विक तापवृद्धि हिंद और प्रशांत महासागरों के बीच चार सदियों पुराने जलवायु संबंध को बाधित कर रही है। शोधकर्ताओं ने 17वीं सदी के आरंभ से महासागर और जलवायु के संबंधों को पुनर्निर्मित करने के लिए प्रवाल अभिलेखों, वृक्ष-वलयों, गुफा-स्तंभों और जलवायु मॉडलों का विश्लेषण किया। ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ता उत्सर्जन अब इस प्राकृतिक संबंध को कमजोर कर रहा है, जिससे जलवायु पूर्वानुमान और क्षेत्रीय-प्रणालियाँ वर्षा प्रभावित हो सकती हैं (SciTech Daily)
वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट मेक्सिको के अनुसार, देश में वायु प्रदूषण से हर वर्ष 61,000 से अधिक असमय मौतें होती हैं, जिनमें 5,800 से अधिक मेक्सिको सिटी में होती हैं। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वादलाहारा में सूक्ष्म कणों [PM2.5] का स्तर नियमित रूप से WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] के दिशा-निर्देशों से अधिक रहता है (VietnamPlus)
यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय [नीदरलैंड्स] के जलवायु-मॉडल अध्ययन के अनुसार, वैश्विक तापमान नियंत्रित करने में सहायक प्रमुख महासागरीय धारा-तंत्र अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन के ध्वस्त होने का जोखिम केवल पृथ्वी के तापमान में कुल वृद्धि पर नहीं, बल्कि उसकी गति पर भी निर्भर करता है। अनुकरणों में बहुत धीरे-धीरे हुई 5 डिग्री सेल्सियस की वैश्विक तापवृद्धि पर यह तंत्र स्थिर रहा, लेकिन तापमान अधिक तेजी से बढ़ने पर लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि में ही ध्वस्त हो गया, इससे संकेत मिलता है कि जलवायु परिवर्तन की गति धीमी करने से जोखिम घट सकता है (SciTech Daily)
पेटा [पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स] ने न्यू जर्सी [अमेरिका] के सिकॉकस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मैच-दिवस वीडियो अभियान शुरू किया, इसमें अमेरिकी फुटबॉल टीमों जायंट्स और जेट्स के मैच देखने जा रहे प्रशंसकों से मुर्गा-मुर्गी-जनों के पंखों की जगह वीगन विकल्प चुनने का आग्रह किया गया है। संस्थापक इंग्रिड न्यूकिर्क (वीगन) का कहना है कि वीगन विंग्स चुनने से मुर्गा-मुर्गी-जनों को औद्योगिक पालन केंद्रों से बचाने में सहायता मिल सकती है (PETA)
भारत का कटहल उद्योग इस फल के नए उपयोग विकसित कर रहा है, जिनमें वीगन मांस, वीगन प्रोटीन, स्नैक्स और चमड़े के विकल्प शामिल हैं। भारत की जैकफ्रूटकिंग एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी ने लगभग 729 हेक्टेयर में संगठित खेती शुरू की है और कचरा घटाने व व्यावसायिक अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से प्रसंस्करण, शीत भंडारण और उपकरणों के लिए निवेश चाहती है (FreshPlaza)
फ्रांसीसी निर्माता सेपिक ने पेटेंट-प्राप्त वीगन स्क्वालेन पॉलिमर सेपीलाइफ नियोस पेश किया है, जो शार्क के यकृत के तेल की जगह लेकर स्वच्छ सौंदर्य ब्रांडों को माइक्रोप्लास्टिक-मुक्त और दीर्घकालिक उत्पाद-निर्माण समाधान देता है (Personal Care Insights)
फ्लोरिडा [अमेरिका] के एस्कैम्बिया काउंटी स्थित मोलिनो में स्टाउट रोड पर एक निवासी को जाल में बुरी तरह उलझी एक लोमडी-जन मिली और उसने पशु-जन कल्याण अधिकारियों से संपर्क किया। दो अधिकारियों ने सावधानी से जाल काटकर उस पशु-जन को मुक्त किया। जाँच और पुनर्वास के लिए उसे वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया (The Animal Rescue Site)
बचावकर्मियों ने नामीबिया के तट पर मछली पकड़ने के उपकरण में फँसी एक केप फर सील को बचाया। ओशन कंज़र्वेशन नामीबिया ने उलझे हुए जीव को सुरक्षित रूप से काबू में किया, सावधानी से मछली पकड़ने का जाल हटाया और उसे जंगल में छोड़ दिया। समूह ने चेतावनी दी कि मछली पकड़ने के उपकरण गंभीर चोट या मृत्यु का कारण बन सकते हैं और लोगों से प्रशिक्षित बचावकर्मियों से संपर्क करने का आग्रह किया (AZ Animals)
17 सितंबर को आन जियांग [औ लाक (वियतनाम)] के विन्ह थोंग वार्ड में वो मिन्ह फुंग ने स्वेच्छा से एक दुर्लभ ओरिएंटल डार्टर पक्षी-जन अधिकारियों को सौंप दिया। दो दिन पहले, बा चुक कम्यून में थाई डांग खोआ ने मुर्गीखाने के जाल से दो किलोग्राम से अधिक वज़न के संरक्षित एशियाई पाम सिवेट-जन को बचाया और देखभाल के लिए अधिकारियों को सौंप दिया (Tạp chí Đời sống và Pháp luật)
आज का ज्ञानवर्धक कथन: “मेरे भाइयो, केवल परमेश्वर ही महान हैं।” –क्लेरमों के बिशप परम श्रद्धेय जाँ-बातिस्त मासियों (Funeral Oration for Louis the Great)
दो भागों की इस शृंखला में अमेरिकी स्वयंसेवी अग्निशामक रायन मैककली आपातकालीन सर्जरी के दौरान हुए अपने मृत्यु-समीप अनुभव के बारे में बताते हैं। वे आत्माओं के महासागर से सामना होने, गहन शांति का अनुभव करने और शरीर से बाहर रहते हुए अस्पताल के प्रतीक्षा कक्ष में अपने परिवार को देखने का वर्णन करते हैं। रायन की पीड़ा एक चिकित्सकीय आपातस्थिति से शुरू हुई, जो शरीर पर दो जगह मकड़ी के काटने जैसी लग रही थी, हालाँकि कारण की कभी पुष्टि नहीं हुई। उनका कहना है कि जाँच में अन्य संभावित कारण खारिज हो गए थे। अस्पताल पहुँचने तक वे मृत्यु के निकट थे और चिकित्सकों ने कहा कि सर्जरी से उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सहमति दी, उन्हें सुलाने की दवा दी गई और वे बेहोश हो गए।
मैंने स्वयं को किसी दूसरी जगह पाया। वह निश्चित रूप से यह संसार नहीं था। वह मूलतः मृत्यु के बाद का लोक या कोई आध्यात्मिक जगत था। मैं निश्चित रूप से अपने शरीर से बाहर था। मेरे सामने एक महासागर था। वह आत्माओं का महासागर था। मैं अब तक जीवित रही सभी आत्माओं को देख सकता था और वे हर दिशा में बह रही थीं। जिज्ञासावश रायन ने अनगिनत आत्माओं में से एक पर ध्यान केंद्रित किया—लहराते सुनहरे बालों वाली एक महिला, जिसकी आयु लगभग 58-59 वर्ष लग रही थी। उनके देखते ही वह महिला मुड़ी, मुस्कराई और सिर हिलाया, मानो उसे उनके ध्यान देने का आभास हो। उन्हें उस लोक में अलग-अलग स्तरों या आयामों का अनुभव हुआ, जिनमें शांति और सुकून बिखेरता एक उज्ज्वल स्थान भी था। उन्हें यह गहरा बोध भी हुआ कि पृथ्वी पर अनुभव होने वाली पीड़ा, दुःख और क्षति कहीं अधिक व्यापक परिदृश्य के अस्थायी अंश हैं, जिसमें अंततः सब कुछ ठीक है।
अंततः रायन ने स्वयं को फिर अस्पताल में पाया, वे अब भी शरीर से बाहर थे और प्रतीक्षा कक्ष में अपने परिवार को देख रहे थे। उन्होंने अपनी प्रेमिका और मौसी की बातचीत में शामिल होने की कोशिश भी की और प्रेमिका को मौसी की सलाह मानने को कहा। उन्हें विश्वास था कि आत्मिक स्तर पर उनका कोई अंश उनकी बात सुन सकता था। रायन का कहना है कि उन्हें वह बातचीत तुरंत याद नहीं आई। बाद में वह स्मृति तब लौटी, जब उनकी प्रेमिका ने वही चिंता जताई जिस पर उसने उनकी मौसी से चर्चा की थी और रायन ने उन्हें मौसी की सलाह याद दिलाई। उनकी प्रतिक्रिया से वे हैरान रह गए।
उन्होंने कहा, “आपको यह पता नहीं हो सकता । आप उस बातचीत के बारे में नहीं जान सकते। आप वहाँ थे ही नहीं।” मैंने कहा, “हाँ, मैं था। तुम क्या कह रही हो? मैं वहीं था।” उसने कहा, “नहीं, नहीं, आपकी सर्जरी चल रही थी। जब आप सर्जरी में थे, तब हमने प्रतीक्षा कक्ष में वह बातचीत की थी।” उसी क्षण मानो धमाका हुआ, जैसे कोई घंटी बज उठी हो, सारी कड़ियाँ जुड़ गईं और मुझे पूरी बातचीत याद आ गई। रायन को कुर्सियों की व्यवस्था, टीवी की जगह और कमरे की मंद रोशनी याद थी। उनकी प्रेमिका ने बताया कि मौसी की शिकायत पर प्रतीक्षा कक्ष के आधे हिस्से की बत्तियाँ बंद कर दी गई थीं। उनका कहना है कि यह स्मृति उनके लिए अत्यंत अर्थपूर्ण थी और इससे उनकी प्रेमिका को विश्वास हो गया कि वे अपने शरीर से बाहर थे।
दूसरे भाग में रायन अपने शरीर में असामान्य ढंग से लौटने का अनुभव बताते हैं और अपनी दिवंगत दादी से हुई उस भेंट का वर्णन करते हैं, जिससे शोकाकुल मौसी को सांत्वना मिली।
मेरी मौसी ने मुझे बताया कि किसी को नहीं पता था कि वह सप्ताह में कई रातें जागकर अपनी माँ के लिए रोती रहती थीं। मुझे यह कभी पता नहीं था। रायन मैककली के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित दो भागों की इस शृंखला के दूसरे भाग के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (The Other Side NDE YouTube channel)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें