खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 15 मार्च, 2026
फ्रांस ने भूमध्य सागर, लाल सागर और संभवतः होरमुज़ जलडमरूमध्य में लगभग एक दर्जन नौसैनिक पोत— जिनमें उसका विमानवाहक आक्रमण समूह भी शामिल है— तैनात किए हैं, जैसे कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सहयोगियों को रक्षात्मक समर्थन देने का वादा किया है और यूरोपीय संघ के'अस्पिडेस' मिशन को मजबूत करने का आह्वान किया है, यह लाल सागर में एक नौसैनिक अभियान है, जिसे क्षेत्रीय संघर्ष के बीच वाणिज्यिक जहाज़ों को ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाने के लिए बनाया गया था (Reuters)
कोलंबिया ने एक ऐतिहासिक कानूनी सुधार के माध्यम से आधिकारिक रूप से बाल विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे नाबालिगों के विवाह की अनुमति देने वाले सभी अपवाद समाप्त हो गए हैं, यह कदम देश को अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार मानकों के अनुरूप लाता है और युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की रक्षा करने का लक्ष्य रखता है (Hoka News)
पेरू ने मुख्य प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में बड़ी टूट-फूट के बाद लीमा और कयाओ में तुरंत ऑनलाइन कक्षाएँ और अनिवार्य टेलीवर्क (दूर से काम) बहाल करने का आदेश दिया है, मुख्य प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में बड़ी दरार आने के बाद देशभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है, इसके कारण ईंधन की राशनिंग करनी पड़ रही है,, बिजली की लागत बढ़ गई और मरम्मत जारी रहने के बीच आर्थिक बाधा की आशंकाएँ बढ़ गईं (UPI)
मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया ने यूएई [संयुक्त अरब अमीरात] को एक E-7A वेजटेल निगरानी विमान तैनात किया है और उन्नत हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें उपलब्ध कराई हैं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इसकी भूमिका को पूरी तरह रक्षात्मक बताया, साथ ही क्षेत्र में रहने वाले 1 लाख से अधिक ऑस्ट्रेलियाइयों के लिए निकासी सहायता की तैयारी भी की जा रही है (VTV)
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोज़तबा ख़ामेनेई ने अपना पहला बयान जारी किया है— जिसे सरकारी टीवी एंकर ने उन खबरों के बीच पढ़कर सुनाया कि वे गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं- उन्होंने हालिया अमेरिका-इज़राइल हमलों का बदला लेने की कसम खाई और सार्वजनिक रूप से सामने आए बिना होरमुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने के “दबाव साधन” के इस्तेमाल की धमकी दी (New York Post)
चीन ने छोंगछिंग में वूशान गॉडेस एस्केलेटर का उद्घाटन किया है— जो अब दुनिया की सबसे लंबी बाहरी एस्केलेटर प्रणाली है- 905 मीटर लंबा और 242 मीटर ऊँचा यह काँच संरचना वाला नेटवर्क एस्केलेटर, लिफ्ट और चलती पटरियों से बना है, जिसे वूशान के निवासियों की दैनिक यात्रा सहज बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें पहले खड़ी पहाड़ी पगडंडियाँ चढ़ने में एक घंटा लग जाता था (Soha)
भारत के एक प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएँ लेना— जो बिना पर्ची मिलने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता, सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा की कमी और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रवैये से बढ़ रहा है— अब मधुमेह और उच्च रक्तचाप के साथ-साथ किडनी रोग का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है, क्योंकि आम तौर पर गलत ढंग से ली जाने वाली दर्दनाशक और एंटीबायोटिक दवाएँ किडनी की कार्यक्षमता को नुकसान पहुँचा सकती हैं (NDTV)
यूरोप के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि पूरे यूरोप में बिकने वाले पारंपरिक तरीके से उगाए गए 85% सेबों में एक साथ कई कीटनाशक अवशेष पाए जाते हैं, इससे तथाकथित “कॉकटेल प्रभाव” को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसमें कई कम-स्तरीय रसायन परस्पर असर डाल सकते हैं, भले ही प्रत्येक अवशेष अलग-अलग यूरोपीय संघ की सुरक्षा सीमा के भीतर हो (EuroWeekly News)
पैरों का स्वास्थ्य, समग्र स्वास्थ्य और दीर्घायु को दर्शा सकता है, क्योंकि रक्त संचार में पैरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्थ पैरों के छह संकेत इस प्रकार हैं: 1. पैरों की नसें और टेंडन मुलायम व लचीले हों – यह स्वस्थ रक्त वाहिकाओं और अच्छी लोच का संकेत है। 2. पैरों में कम ही सुन्नपन महसूस हो – यह स्थिर रक्त प्रवाह और नसों के सही कामकाज का संकेत है। 3. पैरों की त्वचा चिकनी और स्वस्थ हो – यह अच्छे पोषण और रक्त संचार को दर्शाता है। 4. पैर गरम बने रहें – यह स्वस्थ परिधीय रक्त संचार का संकेत है। 5. पैरों के नाखून हल्के गुलाबी और चिकने हों – यह पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन आपूर्ति को दर्शाता है। 6. तलवे स्वाभाविक रूप से गुलाबी हों – यह अच्छे रक्त संचार और समग्र स्वास्थ्य का संकेत है। विशेषज्ञ पैरों और टांगों को मजबूत करने, रक्त संचार बेहतर बनाने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सहायता के लिए नियमित व्यायाम— जैसे चलना, स्ट्रेचिंग और पैरों की सरल गतिविधियाँ— की सलाह देते हैं (Lao Động)
नए शोध से पता चला है कि पासपोर्ट में फोन या सामान से अधिक बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें 436 कॉलोनी-निर्माण इकाइयाँ [बैक्टीरिया वृद्धि का एक माप] पाई गईं। विशेषज्ञ यात्रियों से अपील करते हैं कि भीड़भाड़ वाली यात्राओं के दौरान कीटाणुओं के संपर्क को कम करने के लिए सुरक्षा जांच के बाद हाथ धोएँ और दस्तावेज़ों को साफ रखें (Fox News)
अमरूद में मौजूद विटामिन C और लाइकोपीन की उच्च मात्रा सूजन और मुहाँसों से लड़ती है तथा कोलेजन बढ़ाती है। इसमें मौजूद रेशा शरीर को विषमुक्त करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा साफ बनी रहती है। विशेषज्ञ इन सुरक्षात्मक पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ पाने के लिए ताज़ा, साबुत अमरूद खाने की सलाह देते हैं (Lao Động)
अमेरिका में EF-3 श्रेणी के बवंडर से इंडियाना के लेक विलेज में दो लोगों की मौत हो गई और इलिनॉय के कैंकेकी में भारी तबाही हुई। कैंकेकी से टकराए एक सुपरसेल तूफान ने 152 मिलीमीटर आकार के ओले भी गिराए, और 100 घर नष्ट हो गए (Fox Weather)
हवाई [अमेरिका] का किलाउएआ ज्वालामुखी भीषण रूप से फट पड़ा, जिससे 400 मीटर ऊँचे लावा फव्वारे उठे और ज्वालामुखीय चट्टानें उछलीं। इससे उठी राख की धुंध 9 किलोमीटर ऊँचाई तक पहुँची, जिससे स्थानीय उड़ानें बाधित हुईं और खतरनाक वायु गुणवत्ता के कारण हवाई वोल्केनोज़ नेशनल पार्क बंद करना पड़ा (The Watchers)
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने, देवी सतारकर के नेतृत्व में, पाया है कि ठंड की लहरें और भारी बारिश ब्रिटेन के ग्रेट टिट पक्षी के बच्चों की वृद्धि रोक देती हैं। अध्ययन में सामने आया कि गर्मी और तेज वर्षा का संयुक्त प्रभाव घोंसला छोड़ने लायक [इतने बड़े कि घोंसला छोड़ सकें] बच्चों के शरीर का भार काफी घटा देता है, जिससे उनके जीवित रहने की संभावना कम हो जाती है (EurekAlert!)
न्यू ताइपे सिटी [ताइवान (फॉर्मोसा)] में अधिकारियों ने एक “रैबिट-फोक रेस्टोरेंट” की जांच शुरू की है, जब कई खरगोश-जन बीमार, कुपोषित और बाद में मृत पाए गए, अधिकारियों का आरोप है कि वहाँ बिना अनुमति पशु-जन प्रदर्शन किया गया और संभवतः लंबे समय तक उपेक्षा हुई, जिसके लिए जुर्माना या आपराधिक दंड हो सकता है (Taipei Times)
दस वर्षों में एक बार होने वाला दुर्लभ सुपरब्लूम अमेरिका की डेथ वैली को बदल रहा है, क्योंकि भारी बारिश से लंबे समय से सुप्त पड़े जंगली फूलों के बीज जाग उठे हैं, इससे रेगिस्तान सुनहरे और बैंगनी फूलों से ढक गया है, जो गर्मी बढ़ने से मुरझाने से पहले केवल कुछ ही सप्ताह टिकेंगे (Spectrum Local News)
नए शोध से पता चलता है कि यूरोपीय हेजहॉग-जन हाई-फ़्रीक्वेंसी वाली अल्ट्रासोनिक ध्वनि सुन सकते हैं, इससे कारों और बागवानी मशीनों में अल्ट्रासोनिक प्रतिरोधक उपकरण लगाने की संभावना खुलती है, जो सड़क दुर्घटनाओं में मौतें रोकने और उस प्रजाति की रक्षा करने में मदद कर सकती है, जिसे 30% आबादी घटने के बाद अब “निकट संकटग्रस्त” सूची में रखा गया है (Euronews)
ब्रिटेन की क्लाइमेट चेंज कमेटी ने पाया है कि 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन हासिल करने की लागत जीवाश्म ईंधन की कीमतों में एक बार आने वाले झटके से भी कम होगी और इससे अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, ऊर्जा तथा सुरक्षा के बड़े लाभ मिलेंगे, समिति ने इस दावे का खंडन किया कि यह परिवर्तन अर्थव्यवस्था पर बोझ बनेगा, और कहा कि स्वच्छ घरेलू ऊर्जा ही सबसे सस्ता और सुरक्षित दीर्घकालिक मार्ग है (The Guardian)
अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की विधानसभा ने एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत वन्यजीव गलियारा अनुदान कोष स्थायी रूप से बनाया जाएगा, इसका उद्देश्य वन्यजीव पार-पथों के वित्तपोषण और राज्य की वन्यजीव गलियारा कार्ययोजना को लागू करना है, ताकि खतरनाक पशु-जन कि वाहन टक्करों को कम किया जा सके और बिखरे हुए आवासों को फिर से जोड़ा जा सके। यह विधेयक अब स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास जाएगा (Environment America)
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य के बक्स काउंटी में गैर-लाभकारी संस्था हेरिटेज कंजरवेंसी के स्वयंसेवक वसंत की बरसाती रातों में प्रवासी उभयचर-जन को सड़कों के पार कराते हैं, ताकि वाहन टक्करों से बचाया जा सके। इसी बीच, पेनसिल्वेनिया ने पुलों और सुरंगों जैसे वन्यजीव-जन गलियारों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक नया कार्यदल शुरू किया है (WHYY)
अमेरिकी सांसद देशभर में स्कूलों में वीगन भोजन का विस्तार करने हेतु 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुदान कार्यक्रम को अधिकृत करने वाले प्रस्तावित विधेयक पर विचार कर रहे हैं। सीनेट में पेश नए विधेयक में वीगन मुख्य व्यंजनों के लिए 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर और डेयरी-मुक्त दूध की उपलब्धता के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव है (VegNews)
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जेन ज़ेड [1996 से 2012 के बीच जन्मे] भारत के वीगन बाज़ार को 2034 तक 59.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन तक पहुँचा रही है। युवा उपभोक्ता दीर्घकालिकता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे 2022-2025 के बीच वीगन स्नैक्स, पेय पदार्थों और पारदर्शी लेबल वाले प्रोटीन के माध्यम से उद्योग की वृद्धि दर 19% तक पहुँच रही है (MediaBrief)
सुपरफूड कंपनी सनवॉरियर ने अमेरिका में पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए ऑर्गेनिक, वीगन साइलियम हस्क पाउडर लॉन्च किया है। एशियाई नाशपाती स्वाद वाला यह सप्लीमेंट प्रति सर्विंग 67% अधिक फाइबर देता है और गैर- GMO [आनुवंशिक रूप से परिवर्तित जीव], ग्लूटेन-मुक्त तथा शुगर-फ्री भी है (IPS News)
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के पुटनम काउंटी के अग्निशामकों ने 14 महीने के कुत्ता-जन रूडी को बचाया, जब वह एक चट्टान से गिरकर झरने के पास 4.5 मीटर नीचे एक छोटी-सी धार पर जा गिरा। रस्सियों और उपयोगी कार्य वाहनों की मदद से टीमों ने दो घंटे की इस कठिन स्थिति के बाद बिना घायल हुए उस कुत्ते-जन को सुरक्षित बाहर निकाला (6ABC)
एक रॉक हाइरैक्स-जन कार के इंजन में सवार होकर दक्षिण अफ्रीका के हरमनस स्थित एक घर में घुस गया, ताकि कुत्ता-जन से बच सके। विशेषज्ञों की सलाह के बाद, घर के मालिक ने उस “डैसी” को बिना घायल सुरक्षित रूप से पकड़कर तटीय कॉलोनी में वापस छोड़ दिया (Good Things Guy)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “हर व्यक्ति को अपने शब्दों और कर्मों—दोनों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी उपयोगिता दिखावे से अधिक हो, और उनका स्वर सत्य से प्रेरित हो।” – वंदनीय संबुद्ध आचार्य प्लूटार्क (शाकाहारी) (iPerceptive)
जेमी वुडल के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 में से भाग 1 में, अमेरिकी स्वास्थ्य कोच और पूर्व प्रीस्कूल शिक्षिका जेमी बताती हैं कि कैसे अग्नि चींटियों के काटने के बाद वह लगभग मर ही गई थीं— और अचानक स्वयं को प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) के आमने-सामने पाया। जेमी उस समय साउथ कैरोलाइना में तनावपूर्ण जीवन जी रही थीं। वह पूर्णकालिक रूप से प्रीस्कूल में पढ़ाती थीं और साथ ही काउंसलिंग में ऑनलाइन स्नातक डिग्री कर रही थीं। दो छोटे बच्चों के साथ एक सैन्य जीवनसाथी होने के नाते, उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ थीं, जबकि उनके वायुसेना में कार्यरत पति लंबे समय तक काम करते थे। जेमी का वजन 90 किलोग्राम से अधिक था, वह अवसादग्रस्त और अस्वस्थ थीं, और लगातार दबाव में हर दिन किसी तरह निकाल रही थीं।
2019 के अंत में, जेमी और उनके परिवार ने उनके पति का जन्मदिन मनाया। वह शाम खुशी और उदासी, दोनों से भरी थी— उन्हें अभी-अभी पता चला था कि कुछ महीनों में उनकी अफ़ग़ानिस्तान में तैनाती होने वाली है। रात के भोजन के बाद, वे चॉकलेट केक के लिए घर लौट आए। जब उन्होंने बच्चों को तैनाती के बारे में बताया, तो उत्सव आँसुओं में बदल गया।
और मुझे याद आया कि मेरी बेटी का एक विज्ञान प्रोजेक्ट था, जो अगले दिन जमा करना था। तो मैं आगे बढ़ी और उसे उठा लिया। वह तीन तह वाले पोस्टर जैसा था। और मैं उसे बाहर ले जाकर वैन में रख रही थी। और जब मैं वहाँ खड़ी थी, मेरा एक पैर ज़मीन पर था और एक घुटना लगभग वैन के अंदर था। और मैं इस प्रोजेक्ट को अंदर सरकाने की कोशिश कर रही थी कि मुझे कुछ काटता हुआ महसूस हुआ, मैंने नीचे देखा, तो वह अग्नि चींटी थी। उस समय हम साउथ कैरोलाइना में रहते थे। हमारी तैनाती शॉ एयर फ़ोर्स बेस पर थी। हमें वहाँ 5 साल हो चुके थे, और अग्नि चींटियाँ मेरे लिए बिल्कुल नई बात नहीं थीं। वे डंक मारती हैं, खुजली होती है, और ठीक होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं होती, बस एक पीड़ादायक असुविधा जैसी। तो मुझे डंक महसूस हुआ, और मैं समझ गई। मैंने सोचा, “ओह, मुझे ठीक-ठीक पता है यह क्या है।” और जब मैं उसे झटकने लगी, तो देखा कि दर्जनों चींटियाँ मेरे पैर पर और ऊपर तक रेंग रही थीं।
जेमी लड़खड़ाती हुई बेनाड्रिल, एक एंटीहिस्टामिन ब्रांड, खोजने के लिए भीतर गईं, लेकिन अचानक उन्हें पैरों से ऊपर की ओर गर्मी उठती महसूस हुई। तो मैं किसी तरह सीढ़ियों तक पहुँची, और सीढ़ियाँ चढ़ने की कोशिश करने लगी, मैं हमारे बिस्तर तक पहुँची, जहाँ मेरे पति बच्चों को पकड़े हुए थे, और वे सब रो रहे थे। उन्होंने मेरे चेहरे की हालत देखी, और मैंने कहा, “जाकर बेनाड्रिल ढूँढ़ो।” और वह फुर्ती से नीचे भागे। बच्चों को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। और मेरे पति नीचे दवा ढूँढ़ रहे थे, तभी अचानक मेरी आँखें बहुत भारी लगने लगीं, और सब कुछ धुंधला व अँधेरा-सा होने लगा, जैसे सुरंग जैसी दृश्य हो, और मुझे लगा मैं गिर पड़ूँगी। उसी समय मुझ पर मतली की एक बहुत तेज़ लहर भी छा गई। और मैंने अपनी बेटी को देखा, उसकी ओर देखकर कहा, “पापा से कहो 911 पर फोन करें।” वह बिल्कुल स्तब्ध थी, और मैंने उन्हें जाने को कहा, तो वह नीचे भागी।
उनके पति ने उससे कहा कि एम्बुलेंस रास्ते में है। और इस समय मेरी आँखें बंद थीं। मैं उन्हें खोल नहीं पा रही थी, और मैं प्रार्थना कर रही थी, जैसे, मैं अब कुछ नहिं कर सकती, मैं यहाँ से निकल नहीं सकती। और मैं परमेश्वर को पुकार रही थी, “कृपया, कृपया।” मुझे पता था कि मैं मर रही हूँ, और मैं परमेश्वर से विनती कर रही थी, “कृपया, कृपया मुझे अभी मत ले जाइए।” और अग्निशामक वहाँ पहुँचे, और वे मुझसे आँखें खोलने को कह रहे थे, और मैं कह रही थी, “मैं अपनी आँखें नहीं खोल सकती। मैं नहीं खोल सकती।” और वे बहुत चिंतित थे। वे घबराए हुए थे, और उन्हें ठीक-ठीक पता था कि क्या हो रहा है, लेकिन पैरामेडिक अभी तक नहीं पहुँचा था। फिर आखिरकार वे मुझे उठाते हैं, और मैं तुरंत बेहोश हो जाती हूँ। और जब मेरी आँख खुली, तो मैं अब अपने बाथरूम में नहीं थी। मैं अपने सामने हवा में लहराती गेहूँ की बालियाँ देख रही थी। और यह लगभग वैसा था जैसे नींद से उठकर आप दो-तीन बार पलक झपकाएँ और खुद को संभालें। यह क्या हो रहा है? और मुझे ऐसी शांति महसूस हुई, जैसे आप प्रेम से घिरे हों और कोई बोझ न हो।
यह अद्भुत-सा था। जब तक ऐसा अनुभव न हो, तब तक आपको एहसास नहीं होता कि साँस लेना भी कितना बड़ा बोझ है। कोई तनाव नहीं था, कुछ भी नहीं। और वह सुंदर था। मैं इस लहराते गेहूँ को देख रही थी, और मुझे एहसास हुआ कि मैं ज़मीन पर झुकी हुई हूँ और इन गेहूँ की बालियों के ऊपर से झाँक रही हूँ। गेहूँ सुनहरा था, मानो कटाई के लिए तैयार हो। और मैं अपने चारों ओर के रंगों को देख रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे वे चमक रहे हों या उनमें रंग गतिमान हो। गेहूँ तो स्वयं लहरा रहा था, लेकिन उनके रंग ऐसे लग रहे थे जैसे उनमें जीवन हो।
और जब मैंने गेहूँ के पार दूर तक देखा, तो मैंने यीशु को देखा। वे मेरी ओर आड़े रुख में खड़े थे। तो मैं उनका बायाँ पक्ष देख रही थी। और मुझे एहसास हुआ कि मैं किसी छोटे टीले या पहाड़ी पर हूँ, और ढलान कुछ फ़ीट नीचे उतरकर लगभग समुद्र-तट जैसी जगह बन जाती है, लेकिन वह कोई नदी या झील थी। वह विशाल समुद्र नहीं था, और पानी उनके चरणों को छू रहा था। और मुझे याद है कि मैं बस उस पानी को देखती रह गई। वह अद्भुत था, और इसे समझाना कठिन है, क्योंकि वास्तविक जीवन में यह समझ नहीं आता कि मैं 20 फ़ीट [6 मीटर] दूर होकर भी पानी की इतनी नज़दीकी छवि कैसे देख पा रही थी। लेकिन पानी, ठीक गेहूँ और मेरे आसपास की चीज़ों की तरह, वह ऐसे चमक रहे थे मानो वे रंगों में सजिव हो, और वह अद्भुत था। और वह उनके चरणों को स्पर्श कर रहा था।
फिर मैंने ऊपर देखा, वे श्वेत वस्त्र पहने हुए थे, और वे किसी की ओर नीचे देखकर उससे बात कर रहे थे, मुझे सुनाई दे रहा था कि वे बोल रहे हैं, लेकिन यह नहीं सुनाई दे रहा था कि वे क्या कह रहे हैं। फिर मैंने उस व्यक्ति को देखा, और वह भी श्वेत वस्त्र पहने हुए था, लेकिन वह नीचे झुका था, लगभग योद्धा जैसी मुद्रा में— एक घुटना ऊपर, एक घुटना नीचे, एक मुट्ठी ज़मीन पर और दूसरी घुटने पर। और मैं बस अपने मन में जानती थी, भले ही मैं सुन नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है, कि यीशु उस व्यक्ति को आदेश दे रहे थे, और मैं बहुत कोशिश करती रही कि सुन सकूँ। और मैंने उस व्यक्ति को फिर देखा, और मुझे एहसास हुआ कि वह मैं ही हूँ। यह पहचान वैसी नहीं थी जैसे मैंने अपना चेहरा पहचान लिया हो। यह एक आंतरिक निश्चितता थी। वह मैं हूँ। वे मुझसे बात कर रहे हैं।
लेकिन जेमी कहती हैं कि प्रभु यीशु मसीह के साथ यह साक्षात्कार अचानक बाधित हो गया। और फिर, उसी क्षण, मैं वापस खींच ली गई। और अचानक मुझे महसूस हुआ कि अग्निशामक मुझे थामे हुए हैं और पैरामेडिक मेरी टांग रगड़ रहा है। जेमी वुडल के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Shaun Tabatt)
अधिक तारीखें देखें
1 / 59
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें