विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास चीन के यू-शिउ से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम प्रिय गुरुवर को श्रद्धा के साथ सादर प्रणाम। मैंने अभी “एक पक्षी-जन का भावपूर्ण गीत” संदेश देखा, जिसमें वह पक्षी-जन आपके पास शांति का संदेश लेकर आया था। यह अद्भुत है! मैं भी आपके और दर्शकों के साथ विश्व की ऊर्जा के पूर्ण नवीनीकरण से संबंधित एक आंतरिक दर्शन साझा करना चाहती हूँ।कई वर्ष पहले मैंने अंतर्मन में देखा कि संसार के अधिकांश लोग नकारात्मक, घोर काले साँपों के दास थे। तीन परम शक्तिशालियों के एकजुट होने के बाद इस लोक में परिवर्तन आया। उस समय माया एक पल के लिए झिझकी और तुरंत अनेक लोग बच गए। संसार की ऊर्जा काले से बदलकर धूसर हो गई। फिर 25 जुलाई 2026 को संसार में तब तक भी अनेक साँप मौजूद थे, लेकिन वे पूरी तरह पारदर्शी हो चुके थे और उनकी ऊर्जा चमकदार श्वेत हो गई थी। इससे भी अच्छा समाचार यह है कि वे बहुत शांत थे और लोगों को हानि पहुँचाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। इस आंतरिक दर्शन को देखकर मैं सचमुच आनंदित हो गई। यह संकेत देता है कि मानव चेतना का उत्थान अब बहुत सहज हो जाएगा।यह पूर्णतः सत्य है कि संसार परम गुरुवर से प्रेम करता है और उनका आदर करता है। एक बार आंतरिक लोक में मेरी मुलाकात एक पूर्व परिचित व्यक्ति से हुई। उसने मुझसे गुरुवर का बुद्ध चैंटिंग बजाने को कहा। मैंने उनसे पूछा, “क्या आप सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को जानते हैं?” उन्होंने जवाब दिया, “मेरा मन उन्हें नहीं जानता, पर आत्मा की गहराई में मैं गुरुवर से बहुत प्रेम करता हूँ और निरंतर उनकी आवाज सुनना चाहता हूँ।”मैंने भौतिक संसार में भी एक अत्यंत सकारात्मक परिवर्तन देखा है। कुछ वर्ष पहले कुछ लोग मेरे चैनल पर गुरुवर के बारे में अपनी गलतफहमियां व्यक्त करते हुए टिप्पणियाँ करते थे। लेकिन सभी संतों के प्रयासों की बदौलत, गुरुवर की और अधिक शिक्षाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हुई हैं। पिछले एक वर्ष में मुझे गलतफहमियों से भरी केवल एक टिप्पणी मिली; बाकी सभी टिप्पणियाँ सकारात्मक थीं, इनमें दस लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स वाले एक चैनल वाले व्यक्ति की टिप्पणी भी थी, जिसमें उन्होंने गुरुवर की शिक्षाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अज्ञानवश कभी गुरुवर को हानि पहुँचाई थी, और बाद में उन्होंने क्षमा माँगते हुए टिप्पणियाँ कीं और गुरुवर की उदारता के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इससे भी अच्छी बात यह है कि अधिक लोगों ने आध्यात्मिक साधना और आत्मा के संदेशों में गहरी रुचि दिखाई है। और भी बहुत कुछ है...मैं बहुत खुश हूँ। मानवता के आध्यात्मिक बीज अब खिलने वाले हैं। परम शक्तिशाली गुरुवर, मेरी हार्दिक कामना है कि संसार के सभी चेतनशील जीव अच्छे बनें, मुक्ति प्राप्त करें, और टिम क्वो टू के नए लोक में जा सकें और सदा आपके और मापा परमेश्वर के प्रेम का अद्भुत अनुभव करते रहें। कामना है कि परम उदात्त गुरुवर और ब्रह्मांड के समस्त संत-जन सदा स्वस्थ रहें और आपका पवित्र मिशन सुचारु रूप से आगे बढ़े। चीन से यू-शिउप्रेरित यू-शिउ, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद।आपके लिए गुरुवर का एक विशेष संदेश है: “जागरूक यू-शिउ, अपने आंतरिक दर्शनों को साझा करने के लिए आपको धन्यवाद, और आशा है कि इससे आपके शब्द सुनने वालों को यह समझने में मदद मिलेगी कि पृथ्वी की ऊर्जा बेहतर हो गई है। जैसे-जैसे अधिक लोग वीगन बनते हैं, वातावरण और अधिक उन्नत होता जाएगा। नकारात्मक शक्ति का दनमकारी प्रभाव कम होने के बाद अब मन ही मनुष्यों की सबसे बड़ी बाधा है। अच्छी साधना करती रहें और दूसरों को मार्ग दिखाने वाला प्रकाश बनें। कामना है कि आप और गौरवशाली चीन परमेश्वर के अनंत प्रकाश की महिमा में आनंदित रहें।”











