विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के एक शिष्य से एक दिली बात है, इंडोनेशियाई भाषा में, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, अपने हृदय की गहराइयों से, मैं आपको इमानदारी से धन्यवाद देता हूँ, आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए - जो आपने हमारे लिए, आपके शिष्यों के लिए, मानवता, ब्रह्मांड और सभी प्राणियों के लिए किया है। धन्यवाद, पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली: परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र। प्रिय सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को भी उनके अथक समर्पण के लिए आभार।मैं सस्ते पोर्टेबल मिनी-ब्लूटूथ स्पीकरों और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के प्रत्यक्ष प्रभावों के बारे में अपनी कहानी साझा करना चाहूंगा। हालांकि हमारे ध्यान केंद्र द्वारा खरीद के लिए आयोजित MP3 प्लेयर खरीदने के लिए मेरे पास अधिक पैसे नहीं है, फिर भी मैं सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और गुरुवर के गीत दिन में 24 घंटे बजा सकता हूं। लगभग चार महीने पहले, गुरुवर ने मेरे बेटे के माध्यम से ऑनलाइन बाज़ार में एक सस्ता प्लेयर खोजने का रास्ता बनाया। आखिरकार, मुझे किफायती मूल्य पर एक मिनी-ब्लूटूथ स्पीकर मिल गया। मैंने हर महीने एक खरीदा और अब मेरे पास चार प्लेयर हैं, जिन्हें मैं बारी-बारी से लगातार चलाता हूं। परिणामस्वरूप, मेरे घर की ऊर्जा अधिक शांत हो गई है और मेरी पत्नी के साथ मेरा संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण हो गया है।27 मई को, ईद-अल-अज़हा के दौरान, मेरे आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर पशु-जनों का कत्ल आयोजन होगा। मैं सभी मिनी-ब्लूटूथ स्पीकरों पर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाऊंगा, जिसमें एक दीक्षित भाई द्वारा दिया गया MP3 प्लेयर भी शामिल है, और एक टेलीविजन पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स भी चालू करूंगा। गुरुवर, मुझे मार्ग दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। ? इंडोनेशिया से एक शिष्यउपायशील परमेश्वर के शिष्य, अपनी कहानी साझा करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर हमेशा हमें दुनिया में बदलाव लाने का मार्ग खोजने में सहायता करेंगे। खुश हो जाएँ क्योंकि गुरुवर आपके हृदय से बात करते हैं:समर्थक ईश्वर के शिष्य, यह देखकर बहुत भावुक हो गई कि आप कितने ईमानदार और एक चुनौतीपूर्ण स्थिति में दुनिया की मदद करने के लिए कितने समर्पित हो! आपको बहुत प्यार। जहाँ आप हो, वहाँ आशीर्वाद शक्ति को फैलाने में मदद करने के लिए आप जो कुछ भी कर सकते हो, उसकी बहुत सराहना की जाती है। जैसे कि हम पृथ्वी की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से बदल रहे हैं, सर्वश्रेष्ठ उपकरण जो कोई भी उपयोग कर सकता है, वे हैं सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना। हर कोई वीगन बनकर और इन मुफ्त उपकरणों का उपयोग करके पृथ्वी के नवीनीकरण में भाग ले सकता है। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि आप एक बड़ी चुनौती के बावजूद ईश्वर की कृपा और प्रेम को फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं! आपसे बहुत प्यार। ईश्वर करे कि आप और इंडोनेशिया के उदार लोग अपने दिलों और आत्माओं में ईश्वर की शाश्वत आनंद की अनुभूति करें। आपको ढेर सारा प्यार और शांति भेज रही हूँ! (आपके बेटे के लिए एक उपहार के रूप में 10 एमपी3 प्लेयर भेजूँगी, जिसकी चतुराई प्रेरणादायक है!)"











