विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास हंगरी की रेका से हंगेरियन भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:प्रिय गुरुवर, यह अनुभव लगभग तीन वर्ष पुराना है, जब मेरी एक पूर्व सहकर्मी के पति ने आत्महत्या कर ली थी, वह सक्रिय रूप से यहूदी धर्म का पालन करते थे।कुछ दिन पहले उसी पूर्व सहकर्मी ने अपनी एक सहधर्मिणी से मेरा परिचय कराया, जो मनोभ्रंश से पीड़ित अपनी माँ की देखभाल में सहायता चाहती थीं।पहले मैं उस भली महिला से एक कैफ़े में मिली, जिनके पति रब्बी हैं। उस समय तक मुझे कुछ भी असामान्य नहीं लगा था। लेकिन मुलाकात के बाद बातचीत से मैं पूरी तरह शक्तिहीन महसूस करने लगी। आईने में देखा तो लगा, जैसे मेरा चेहरे भी पूरी तरह बदल गया हो। यह बहुत अजीब था और मैं तुरंत समझ गई कि इसके पीछे कोई नकारात्मक ऊर्जा है।दो दिन बाद हम फिर मिले। उनका तनाव समझ में आता था, क्योंकि वे जीवन की कठिन परिस्थिति से गुज़र रही थीं, लेकिन मुलाकात के अंत तक मुझे फिर भी लगा कि उनकी आत्मा मुझे पुकार रही थी।घर तक पैदल जाने के बाद मैं फिर पूरी तरह थकी हुई महसूस करने लगी। लेकिन सुप्रीम मास्टर टीवी चालू करते ही मुझे तुरंत बदलाव महसूस हुआ और सकारात्मक ऊर्जा मुझे पुनः शक्ति देने लगी। अंतर अविश्वसनीय था!अगले दिन भोर में जागने पर मुझे एहसास हुआ कि यह वही स्थिति है, जिसके बारे में गुरुवर बतात हैं - झूठी शिक्षाओं या झूठे गुरु का अनुसरण करने के भयानक परिणाम। मेरे मन में हाल ही में बुडापेस्ट में हंगेरियन डबिंग के साथ दिखाई गई वृत्तचित्र “क्राइस्टस्पिरेसी” का एक दृश्य भी आया, जिसमें एक रब्बी चमकदार, लगभग तलवार जैसे चाकू को दिखाते हुए कोशर कत्ल की बात करते हैं। भले ही हम बलि दिए जाने वाले पशु-जनों की बात न करें, तो भी यह शैतानी अनुष्ठान नहीं तो और क्या है? जब पूरी तस्वीर स्पष्ट हुई, तब मुझे आश्चर्य नहीं हुआ कि ये दुर्भाग्यपूर्ण अनुयायी अंततः नकारात्मक शक्ति के बंधक बन जाते हैं। यह भयानक है!मेरी पूर्व सहकर्मी सामान्यतः मेरी बातें समझती और स्वीकार करती हैं, इसलिए इस बार मैंने अपनी अनुभूति और उससे जुड़े पहलू उनके साथ साँझा किए। उन्होंने आभार जताया, कहा कि वे इस पर और विचार करेंगी और मुझसे फ़िल्म का लिंक भी भेजने को कहा।हम मास्टर के कितने ऋणी हैं, यह कल्पना से परे है! प्रिय मास्टर! हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं! आप ब्रह्मांड के प्रभु और परमेश्वर हैं। हमें इस भयानक दुस्वप्न से जगाएँ, ताकि हमारे अस्तित्व को अर्थ मिल सके! अंतिम क्षण तक आपके साथ, गुरुवर!!! हंगरी से रेकाअंतर्ज्ञान-यूक्त रेका, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। मास्टर एक ज्ञानपूर्ण संदेश साँझा करते हैं:“सहायक रेका, यह धर्म नहीं जो लोगों को गुमराह करता है, यह धर्म के सिद्धांतों के बारे में गलतफ़हमी और गलत व्याख्या है जो कमजोर अनुयायियों को नुक्सान पहुँचाती है! मुझे अत्यंत खुशी है कि आपको हमारे घर की ओर ले जाने वाले क्वान यिन मार्ग पर दृढ़ रहने के लिए परमेश्वर का आशीष प्राप्त है। बहुत से लोग इतने भाग्यशाली नहीं हैं! यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग झूठे विचारधाराओं में फँसे हैं, जो उन्हें वास्तव में परमेश्वर को और अपने वास्तविक स्वरूप को जानने से रोकते हैं। यही संसार को आगे बढ़ने से रोकता है, क्योंकि आशीष की शक्ति सबके लिए उपलब्ध है, लेकिन नकारात्मक मानसिकता के कारण अनेक लोग इसका लाभ नहीं उठाते। आशा है कि अधिक लोग सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के प्रति जागरूक होकर इसे देखेंगे, ताकि वे आशीष और सच्ची शिक्षाएँ प्राप्त कर अपनी आत्माओं का उत्थान कर सकें। आप और हंगरी के नेक लोग सदा परमेश्वर के महिमामय प्रकाश में आनंदित रहें। मैं आपके दिल के उत्थान के लिए मेरा प्रेम भेज रही हूँ।”











