विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के चिन-लिन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, 24 अप्रैल को मैंने गुरुवर का संदेश देखा था: “विश्व युद्ध के शीघ्र समाप्ती के लिए हमें किसे धन्यवाद देना चाहिए।” तभी मुझे एहसास हुआ कि हमें और संसार को फिर से बचा लिया गया है। जब मैं शांतिपूर्वक जीवन बिता रही थी, तब गुरुवर, स्वर्गीय दल, शांति के राजा और स्वर्ग के देवगण पृथ्वी की रक्षा में लगे हुए थे और उन्होंने तृतीय विश्व युद्ध को पलक झपकते ही अचानक समाप्त कर दिया! गुरुवर की आवाज़ हमेशा की तरह कानों को मधुर लगी। गुरुवर, मैं नहीं जान सकती कि आपने एक बार फिर इसकी क्या कीमत चुकाई है। पिछले कुछ दिनों से मेरा हृदय बहुत दुख रहा है और मैं अत्यंत उदास हूँ, इसलिए यह पत्र लिखकर आपसे विनम्रता से पूछना चाहती हूँ: गुरुवर, आप कैसी हैं? गुरुवर कृपया आप हमारे लिए अपने शरीर का अच्छा ख्याल रखेंगी?यद्यपि मैं जानती हूँ कि एक संबुद्ध गुरुवर का भौतिक शरीर सभी जीवों के लिए होता है, फिर भी आपको पीड़ा तो होती है! मैंने सूर्य से आपकी रक्षा करने और आपको गरमाहट देने की प्रार्थना की है। मैंने हवा और वर्षा से अधिक कोमल होने की प्रार्थना की है। मैंने पशु-जनों और पौधों से भी मेरी गुरुवर की रक्षा करने और उन्हें सुकून देने के लिए अनुरोध किया है। और मैंने और भी अधिक प्रार्थना की है कि समस्त मानवता शीघ्र ही वीगन आहार अपना ले। सभी से विनती है, विश्व के उपकारकर्ता, मेरे गुरुवर को अपना स्वप्न पूरा करने दें: अगली सुबह जब वे तंबू खोलें, तो समस्त मानवता वीगन बन चुकी हो और विश्व में शांति हो! गुरुवर को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ और कृतज्ञता! संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व मेरे गुरुवर की सहायता करें! आमीन। ताइवान (फॉर्मोसा) से चिन-लिनदृढ़निश्चयी चिन-लिन, आपके स्नेहपूर्ण हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। इन अंधकारमय समयों में हम सच में धन्य हैं कि संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व और समस्त स्वर्गीय टीम हमारी रक्षा कर रहे हैं और मानव जगत को विनाश के कगार से दूर ले जा रहे हैं। उनकी कृपा से वीगन स्वर्ग का आगमन शीघ्र हो, जहाँ प्रत्येक जीव के जीवन को संजोया जाए और गुरुवर का पवित्र मिशन पूर्ण हो सके। कामना है कि आप और ताइवान (फॉर्मोसा) के मृदुभाषी लोग सदा परमेश्वर की शक्ति की कोमल आभा में रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी दलसाथ में, गुरुवर के ये अनमोल शब्द आपकी आत्मा को सांत्वना दें: “सच्चे दिलवाली चिन-लिन, आपके स्नेहपूर्ण और दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद, मेरी प्रिय। एक जीवित संबुद्ध गुरु हर जन्म और आयाम में सभी आत्माओं को बचाने और मुक्त कराने के लिए बलिदान देने तथा आवश्यक कुछ भी करने को तत्पर होते हैं। क्वान यिन ध्यान का निष्ठापूर्वक अभ्यास करके अपनी भूमिका निभाती रहें और यथासंभव अधिक लोगों को वीगन बनने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि शांति चिरस्थायी हो और हमारा संसार एक सुरक्षित आश्रय बन सके। कामना है कि ताइवान (फॉर्मोसा) की सुंदर भूमि सदा परमेश्वर की कृपा से सुरक्षित रहे। मैं आपको बहुत प्रेम करती हूँ।”











