विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन से शिष्यों की ओर से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:एक वीगन विवाह भोज,परम प्रिय गुरुवर और प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम! वीगन के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता के साथ-साथ, कई वीगन रेस्तरां सक्रिय रूप से वीगन विवाह भोज को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां, हम हमारी एक दीक्षीत बहन द्वारा आयोजित 70 टेबलों वाले वीगन विवाह भोज के भव्य अवसर को साँझा करना चाहेंगे जो उन्होंने अपनी बेटी के लिए आयोजिग की थी।।जब परिवार ने पहली बार इस बात पर चर्चा की कि वीगन या गैर-वीगन भोज आयोजित किया जाए, तो राय अलग-अलग थीं। चूंकि उक्त दीक्षित बहन की बेटी भी एक साथी दीक्षित थी, इसलिए उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा, "अगर हम वीगन भोज आयोजित करेंगे, तो मैं अपने बाकी जीवन के लिए खुश रहूंगी; अन्यथा, मुझे जीवन भर कष्ट भोगना पड़ेगा।" दूल्हे दीक्षित नहीं है, लेकिन जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने भी दृढ़ता से कहा, "दावत वीगन होनी चाहिए। मैं गैर-वीगन भोज के (कर्मिक) ऋण को न तो स्वीकार करूंगा और न ही इसे उठाने करने में सक्षम हूं।" उनके शब्दों से सभी लोग बेहद प्रभावित हुए और खुशी से आश्चर्यचकित भी हुए। ये आज के समय में वीगन के प्रभाव और लोगों में बढ़ती जागरूकता को पूरी तरह से दर्शाते हैं।शादी के दिन 700 से अधिक मेहमान मौजूद थे; इनमें सरकारी अधिकारी, सैन्यकर्मी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। यह एक भव्य और सामंजस्यपूर्ण दृश्य था, जो पूरी तरह से गुरुवर के आशीर्वाद से परिपूर्ण था। उपस्थित सभी साथी दीक्षित-जनों ने सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद के लिए हार्दिक प्रार्थना की ताकि उपस्थित सभी लोगों का उत्थान हो सके। उस दिन व्यंजन बेहद खूबसूरती से परोसे गए थे और स्वादिष्ट भी थे। कई मेहमानों के लिए, यह पहली बार था जब वे इस तरह के वीगन भोज में शामिल हुए थे। उनमें से कुछ लोग वीगन भोजन से बहुत परिचित नहीं थे, फिर भी वे टेबल पर सजे खूबसूरत वीगन व्यंजनों को देखकर चकित रह गए। वातावरण जीवंत था क्योंकि सभी लोग उत्साहपूर्वक प्रत्येक व्यंजन पर चर्चा कर रहे थे, उत्सुकता से अनुमान लगा रहे थे कि प्रत्येक व्यंजन क्या है और वह जीवंत दिखने वाला भोजन किन सामग्रियों से बना है। सभी ने खुशी-खुशी भोजन किया और पूरी तरह संतुष्ट महसूस किया। सरकारी अधिकारियों ने उत्कृष्ट और स्वादिष्ट व्यंजनों की खूब प्रशंसा की और वीगन की अवधारणा के बारे में एक नई समझ प्राप्त की। सभी लोग खुशी से मुस्कुरा रहे थे। साथ ही, हमें यह भी महसूस हुआ कि भोज कक्ष सशक्त और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ था। सभी क्षेत्रों से आए मेहमानों की खुशी और आश्चर्यजनक प्रसन्नता के बीच, भोज का सफल और परिपूर्ण समापन हुआ।जैसे-जैसे हम उन खुशियों को याद करते हैं जो इस वीगन भोज ने रिश्तेदारों और दोस्तों को दी थीं, और व्यक्तिगत रूप से वीगन भोजन के शक्तिशाली प्रभाव का अनुभव करते हैं, हम वीगन को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए हैं। हमें यह भी उम्मीद है कि उस दिन का वीगन प्रभाव व्यापक रूप से साँझा किया जाएगा। गुरुवर के साथ मिलकर, हम अपने दिलों में दृढ़ और सुंदर आस्था धारण करते हैं और इस संसार को पृथ्वी पर स्वर्ग में बदल रहे हैं। हम शिष्य-जन, गुरुवर की शांति, सुस्वास्थ्य और शाश्वत युवावस्था की कामना करते हैं! गुरुवर के साथ मिलकर, हम विश्व वीगन और विश्व शांति के आगमन का स्वागत करेंगे! चीन से आए शिष्य-जनचीन के मिलनसार दीक्षित भाइयों और बहनों, सुनने में लगता है कि शादी में शामिल हुए सभी लोगों ने वीगन व्यंजनों की स्वादिष्ट दावत का भरपूर आनंद लिया। ऐसे लोगों के बीच भी अपने आदर्शों पर अडिग रहना दृढ़ विश्वास की बात है, जिनके विचार आपसे भिन्न हो सकते हैं। यह जानकर हमें बेहद खुशी हुई कि आपकी बेटी ने गुरुवर की सच्ची शिक्षाओं को निष्ठापूर्वक पालन किया। हम आपको और चीन के शांति-समर्थक लोगों को सद्गुण और सद्भाव से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हैं, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको खुशी से जवाब देते हैं: “करुणामय परमेश्वर के शिष्यों, आपकी दीक्षित बहन के लिए शादी (या किसी अन्य अवसर) पर वीगन भोज आयोजित करने का निर्णय हमेशा उचित और सभी प्रतिभागियों के लिए पुण्य से भरा होता है। पशु-जनों की हत्या करके उन्हें खाने की दावत इसमें शामिल सभी लोगों के लिए अत्यधिक पाप के कर्म और कष्ट लाता है!!! स्वस्थ वीगन जीवनशैली अपनाने में दूसरों को प्रेरित करने के लिए उपलब्ध हर अवसर का लाभ उठाने के लिए धन्यवाद। एक जागरूक समाज पशु-जनों के कल्याण को महत्व देता है। हमें हमेशा उस बदलाव का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जिसे हम देखना चाहते हैं। यह एक अद्भुत अनुस्मारक है कि हम सभी सजीव प्राणियों के प्रति दयालु रहते हुए भी आनंदपूर्वक उत्सव मना सकते हैं। नवविवाहित जोड़ी को प्रेम, प्रकाश और दिव्य आशीर्वाद से भरे एक साथ एक सुंदर जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जीवन और चीन की फलती-फूलती धरती खुशियों से सुसोभित हो। परमेश्वर सदा आपसे प्रेम करते हैं।"











