दैनिक न्यूज़ प्रसारण – 26 जुलाई, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को “छोटी-मोटी झड़प” बताया और कहा कि ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन समझौते की शर्तें बदलने की लगातार कोशिशों के कारण उसे अंतिम रूप देने के लिए “तैयार नहीं” है। जॉर्जिया [अमेरिका] में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान वार्ता में लौटने के लिए “बहुत जल्द तैयार हो जाएगा” (Fox News)
यमन के ईरान-समर्थित हूती लड़ाकों ने कहा कि उन्होंने दो सऊदी तेल टैंकरों— एन्सेलिया और लैला— पर हमला किया, क्योंकि इन जहाज़ों ने हूतियों द्वारा लाल सागर में लगाई गई नाकाबंदी का उल्लंघन किया था। बाद में सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की कि एन्सेलिया के अगले हिस्से में आग लगी थी, लेकिन चालक दल सुरक्षित था। हूतियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने करीब 10 जहाज़ों को पीछे हटने पर मजबूर किया, क्षेत्रीय हमले बढ़ने के बीच सऊदी बंदरगाहों से दूर रहने की चेतावनी मिलने पर कई टैंकरों ने अपना मार्ग बदल लिया (Fox News)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हूती बल लाल सागर में जहाज़ों पर हमले जारी रखते हैं, तो अमेरिका ईरान को ज़िम्मेदार ठहराएगा और उसके बाद “बड़ी सैन्य कार्रवाई” की जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संघर्ष के शुरुआती चरणों में हूतियों ने “पेशेवर ढंग” से व्यवहार किया था, लेकिन वे “फिर से सक्रिय हो रहे हैं।” कोई नया हमला होने पर अमेरिका ईरान और हूतियों, दोनों के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई करेगा (Fox News)
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमलों का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं और उनके सैन्य विकल्पों का विस्तार करने के लिए अमेरिका ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त सैनिक, विमान, हथियार और चिकित्सा इकाइयाँ तेज़ी से भेजनी शुरू कर दी हैं (Fox News, The Wall Street Journal)
गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने समाचार संस्था Axios से कहा कि वह ईरान पर “बहुत बड़ा हमला” करने का निर्णय लेने के “करीब” हैं, यह ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुए हमलों से भी बड़ा हो सकता, हालांकि उन्होंने है ज़ोर दिया कि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है (Axios)
कुवैत की सेना ने बुधवार को कहा कि उसकी वायु-रक्षा प्रणालियों ने ईरानी ड्रोन रोक लिए (Fox News)
बुधवार को अमेरिकी बलों ने लगातार 12वीं रात ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए (Fox News)
ईरान ने बुधवार को जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा को निशाना बनाते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे, जॉर्डन की सेना ने चार मिसाइलें और चार ड्रोन रोक लिए, जिन्हें मार गिराने के धमाके एलात [इज़राइल] तक सुनाई दिए (The Times of Israel)
ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय [FCDO] ने कहा कि बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण ईरान से उसके राजनयिक कर्मियों को अस्थायी रूप से वापस बुला लिया गया है, हालांकि ईरान स्थित ब्रिटिश दूतावास दूरस्थ रूप से काम करता रहेगा। FCDO ने ईरान की किसी भी यात्रा से बचने की अपनी सलाह दोहराई और वहाँ मौजूद ब्रिटिश नागरिकों से देश में रहने के जोखिमों का दोबारा आकलन करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि मौजूदा परिस्थितियों में ब्रिटिश और ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले लोगों को गिरफ़्तारी, पूछताछ या हिरासत का गंभीर ख़तरा है (Fox News)
यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन (यूरेन) और रूस के बीच शांति प्रयासों का नेतृत्व कर रहे ट्रंप प्रशासन के अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से फ़ोन पर बात की, ताकि छह महीने से ठप वार्ता के बाद कूटनीतिक प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के उपाय तलाशे जा सकें (The Kyiv Independent)
अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने पुष्टि की कि जर्मनी और रूस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने यूक्रेन (यूरेन) के विरुद्ध रूस का युद्ध समाप्त करने पर चर्चा के लिए 12 से 14 जुलाई के बीच बाकू [अज़रबैजान] में गुप्त बैठक की थी, उन्होंने कहा कि यह वार्ता अज़रबैजान की जानकारी के बिना हुई और बाद में उड़ान रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि हुई। जर्मन चांसलर फ़्रीडरिष मेर्त्स ने जर्मनी की किसी भी संलिप्तता से इनकार किया (Euromaidan Press)
काला सागर में रूस द्वारा कई नागरिक मालवाहक जहाज़ों पर बमबारी के बाद यूक्रेन (यूरेन) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की और चेतावनी दी कि रूस “वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बंधक बना रहा है।” यूक्रेनी (यूरेनी) अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में कम-से-कम तीन नागरिक जहाज़ों को निशाना बनाया गया है, जिनमें विदेशी ध्वज वाले अनाज वाहक जहाज़ों पर घातक हमले भी शामिल हैं, बढ़ते जोखिमों के कारण विशाल नौवहन कंपनी मेर्स्क ने चोर्नोमोर्स्क [यूक्रेन (यूरेन)] की सेवाएँ निलंबित कर दी हैं। यूक्रेन (यूरेन) का कहना है कि ये हमले वैश्विक खाद्य आपूर्ति और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए ख़तरा हैं, उसने देशों से वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बनाना बंद करने के लिए रूस पर दबाव डालने का आग्रह किया (The Kyiv Independent)
यूरोपीय संघ [ईयू] के रूस पर नए प्रतिबंधों के पैकेज से उसकी वित्तीय व्यवस्था, ऊर्जा क्षेत्र और सैन्य-उत्पादन ढाँचा प्रभावित होगा, इसमें रूस के युद्ध को वित्तपोषित करने वाले आर्थिक स्रोत काटने के व्यापक उपाय शामिल हैं। इस पैकेज में 218 लोगों को प्रतिबंध सूची में जोड़ा गया है और 100 से अधिक बैंकों व क्रिप्टो संचालकों, छद्म बेड़े के 40 से अधिक जहाज़ों, रूस और बेलारूस की कई तेल रिफ़ाइनरियों तथा लंबी दूरी के ड्रोन बनाने वाली कंपनियों समेत 50 से अधिक सैन्य-औद्योगिक संस्थाओं को निशाना बनाया गया है। ईयू की विदेश नीति प्रमुख काया कालास ने कहा कि संघ अतिरिक्त कदमों की तैयारी कर रहा है और रूस की ओर से तनाव और बढ़ाए जाने पर जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा (Ukrainska Pravda)
यूक्रेनी (यूरेनी) सेना के अनुसार, यूक्रेन (यूरेन) ने कुर्स्क [रूस] के निकट रूस के खालिनो वायुसेना अड्डे पर बड़े पैमाने पर हमला कर एक उपग्रह संचार कमान केंद्र नष्ट कर दिया तथा ड्रोन प्रक्षेपण स्थलों, वायु-रक्षा प्रणालियों और ईंधन ढाँचे को निशाना बनाया (United24 Media)
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ़ वॉर के अनुसार, रूस ने 2026 में यूक्रेन (यूरेन) के केवल 81 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्ज़ा किया है, जबकि उसने सार्वजनिक रूप से 2,226 वर्ग किलोमीटर का दावा किया, संस्थान का कहना है कि बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई युद्धक्षेत्र रिपोर्टें युद्ध के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की धारणा को प्रभावित करती दिखती हैं (Euromaidan Press)
अमेरिका ने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए सहायता पैकेज के तहत क्यूबा के लिए अपनी पहली मानवीय उड़ान भेजी, जिसके ज़रिए गैर-लाभकारी संस्था कैथोलिक रिलीफ़ सर्विसेज़ ने सैकड़ों परिवारों के लिए भोजन और स्वच्छता किट पहुँचाईं (Reuters)
अमेरिका की मध्यस्थता वाली योजना के तहत इज़राइली बलों की वापसी के बाद लेबनानी सैनिक दक्षिणी शहर ज़ावतार अल-ग़र्बियेह [लेबनान] में दाखिल हुए, यह उस समझौते की पहली वास्तविक परीक्षा है, जिसके तहत लंबे समय से हिज़्बुल्लाह के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों का नियंत्रण लेबनानी सेना को सौंपा जाना है (Reuters)
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर समन्वित संदेशों में दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और “विवेकपूर्ण नेतृत्व” की पुष्टि की, यमन, तेल नीति और ईरान युद्ध पर प्रतिक्रिया को लेकर महीनों के सार्वजनिक तनाव के बाद इसे एकजुटता का संकेत माना गया। प्रमुख सऊदी और अमीराती अधिकारियों की अन्य पोस्टों में “भाईचारे के संबंधों” पर ज़ोर दिया गया, जैसे कि ईरानी हमलों और लाल सागर में नौवहन को हूती ख़तरों के बीच खाड़ी की सरकारें एकजुटता की आह्वान बढ़ा रही हैं (Al-Monitor)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐतिहासिक अमेरिका-सऊदी असैन्य परमाणु समझौता सऊदी अरब के अब्राहम समझौते में शामिल होने, यानी इज़राइल को राजनयिक मान्यता देने पर निर्भर है, उन्होंने कहा कि समझौते के तहत सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन प्रतिबंधित होगा (BBC News)
ब्रिस्बेन [ऑस्ट्रेलिया] में 34 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं चार एक जैसी बच्चियों— एमिली, हैरियट, कैथरीन और एलेक्साको जन्म दिया - यह घटना इतनी दुर्लभ है कि डॉक्टर इसकी संभावना लगभग डेढ़ करोड़ में एक मानते हैं (Tuổi Trẻ)
ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत मई के बाद पहली बार 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गई (BBC News)
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान में अमेरिकी हमले जारी रखने से रोकने के उद्देश्य से 'नया युद्ध शक्तियाँ' प्रस्ताव पारित किया। वर्ष 1973 के अमेरिकी कानून के तहत यह मुख्यतः प्रतीकात्मक उपाय राष्ट्रपति को अनधिकृत सैन्य कार्रवाई समाप्त करने का निर्देश देता है, लेकिन उन्हें इसका पालन करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता (Fox News)
एक नए अध्ययन में गंभीर दिल के दौरे से पीड़ित 84% रोगियों के हृदय की धमनियों के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया—यह अनुपात पुरानी हृदय बीमारी वाले या स्वस्थ धमनियों वाले लोगों से कहीं अधिक है। धूम्रपान और वायु प्रदूषण का माइक्रोप्लास्टिक मिलने की ऊँची दर से गहरा संबंध पाया गया, जिससे हृदय तथा रक्तवाहिकाओं की सूजन और जोखिम में प्लास्टिक प्रदूषण की भूमिका को लेकर चिंता बढ़ी है (SciTech Daily)
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सिर को चादर के भीतर ढककर सोने से गर्मी, नमी और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व फँस सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँच सकता है। इस आदत से हवा का प्रवाह घट सकता है, कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है और एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्याएँ बिगड़ सकती हैं। दिन में थकान, सिरदर्द और संवेदनशील समूहों के लिए अधिक जोखिम से बचने हेतु विशेषज्ञ श्वसन मार्ग खुला रखने और इसके बजाय गर्म कपड़े पहनने की सलाह देते हैं (VnExpress)
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पिट्सबर्ग [अमेरिका] के शोधकर्ताओं ने दिखाया है कि लंबे समय तक लक्षित मस्तिष्क उद्दीपन से रीढ़ की हड्डी की चोट के कारण लकवाग्रस्त रोगियों में स्पर्श की अनुभूति सुरक्षित रूप से दोबारा उत्पन्न की जा सकती है। 10 वर्षों के अध्ययन में पाँच स्वयंसेवकों को मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफ़ेस के माध्यम से लाखों विद्युत स्पंदन दिए गए और कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हुआ, यह न्यूरोप्रोस्थेटिक संवेदना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है (SciTech Daily)
22 जुलाई को टोक्यो [जापान] में गर्मी के कारण एक दिन में अस्पताल पहुँचने वालों की संख्या [261 लोग] 2022 के बाद सर्वाधिक रही। वहीं कज़ाख़स्तान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँचने से फ़सलें ख़तरे में हैं, जबकि ट्यूनीशिया में 49 डिग्री तक तापमान के कारण बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई। वैज्ञानिक इन चरम परिस्थितियों के लिए मानव-जनित जलवायु परिवर्तन को ज़िम्मेदार मानते हैं (VietnamPlus)
26 जून से पाकिस्तान में मानसूनी बारिश से 47 लोगों की मौत और 123 लोग घायल हुए हैं, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। चिनाब, झेलम और रावी नदियों के आसपास 24 जुलाई तक बाढ़ की चेतावनियाँ और लोगों को निकालने का काम जारी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सामान्य से अधिक बारिश और हिमनदों के पिघलने से बाढ़ और गंभीर हो सकती है (The Watchers)
जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का बढ़ता स्तर ब्रिटेन के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का ख़तरा लगातार बढ़ा रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सबसे खराब स्थिति में आने वाली सदियों में 1.3 करोड़ लोग लंबे समय तक बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। शोधकर्ताओं ने ज़ोर दिया कि भविष्य की आपदा का प्रभाव घटाने के लिए उत्सर्जन में तत्काल कटौती, बेहतर बाढ़ सुरक्षा और तटीय क्षेत्रों से योजनाबद्ध पुनर्वास आवश्यक हैं (The Guardian)
वेस्ट यॉर्कशायर [ब्रिटेन] में चार पुरुषों को गिरफ़्तार किया गया, एक संरक्षित मादा हेजहॉग-जन गाढ़े पीले और नीले रंग से ढकी मिली थी, जिससे वह न तो गोल होकर सिमट पा रही थी और न ही ठीक से साँस ले पा रही थी। यीडन के एक घर में मिली इस वयस्क मादा हेजहॉग-जन को प्रिकली पिग्स हेजहॉग रेस्क्यू में गहन सफ़ाई की ज़रूरत पड़ी, जहाँ कर्मियों ने बताया कि तेल आधारित रंग से उसके काँटे आपस में चिपक गए थे और वह जानलेवा धुएँ के संपर्क में आ गई थी। पुलिस ने बताया कि 44, 21, 17 और 15 वर्ष की आयु के संदिग्धों को पशु कल्याण अधिनियम, 2006 के तहत अनावश्यक पीड़ा पहुँचाने के संदेह में गिरफ़्तार किया गया (Daily Mail)
एक नए वैश्विक विश्लेषण में चेतावनी दी गई है कि पृथ्वी के महासागरों, नदियों, झीलों और तटीय जल में घुली ऑक्सीजन तेज़ी से घट रही है, जिससे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र ख़तरे में हैं और जलवायु को स्वाभाविक रूप से नियंत्रित करने वाली प्रक्रियाएँ कमज़ोर हो रही हैं। स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ़ ओशनोग्राफी [अमेरिका] के वैज्ञानिकों के अनुसार, पानी का बढ़ता तापमान, पोषक तत्त्वों से होने वाला प्रदूषण और गहरे पानी के प्रवाह में बाधा इस गिरावट के प्रमुख कारण हैं, इससे ऐसे “मृत क्षेत्र” फैल रहे हैं, जहाँ समुद्री जीवन जीवित नहीं रह सकता। लेखकों का तर्क है कि जैव-विविधता, खाद्य शृंखलाओं और पृथ्वी की दीर्घकालिक जलवायु स्थिरता पर सीधे प्रभाव को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी को पृथ्वी की एक स्वतंत्र सीमा माना जाना चाहिए (Tuổi Trẻ)
पेटा [पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स] ने पेंटन [इंग्लैंड, ब्रिटेन] में बिलबोर्ड अभियान शुरू किया है, जो ऑक्टोपस-जनों की बुद्धिमत्ता उजागर कर लोगों से उन्हें खाना बंद करने और वीगन जीवनशैली अपनाने का आग्रह करता है। बोर्ड पर लिखा है: “मैं एक अस्तित्व हूँ, मांस नहीं। जीव को पहचानें। वीगन बनें।” (PETA)
अमेरिकी वीगन मांस उत्पादक टोफ़र्की के संस्थापक सेथ टिबॉट (वीगन) ने अमेरिकियों से वीगन जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया, उनका कहना है कि सांस्कृतिक परंपराओं से समझौता किए बिना वीगन भोजन पशु-जनों के कल्याण, पर्यावरणीय स्थिरता और निजी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है (Times of India)
हर्बिवोर हेवन आयोजन 29 अगस्त को विनिपेग [कनाडा] में निःशुल्क वीगन बाज़ार लगाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों, खाद्य विक्रेताओं और पारिवारिक गतिविधियों को एक मंच पर लाकर वीगन समुदाय और शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा (Free Press Community Review)
फ़्लोरिडा [अमेरिका] में 11 वर्षीय नेहमाया टर्नर जैक्सनविल ह्यूमेन सोसाइटी के पॉज़िटिव रीडिंग कार्यक्रम के तहत वहाँ रहने वाले कुत्ता- और बिल्लि-जनों को 100 घंटे से अधिक पढ़कर सुनाने वाला पहला बच्चा बन गया है। आश्रय कर्मियों के अनुसार, कहानी सुनाने से तनावग्रस्त पशु-जन शांत होते हैं और स्थायी घर की प्रतीक्षा के दौरान वातावरण भी अधिक शांत रहता है (Times of India)
अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस [4 जुलाई] पर उत्तरी टेक्सास [अमेरिका] के अग्निशामक जेसन हॉर्न ने अल्वाराडो झील में पलटी नाव के नीचे तीन बच्चों को फँसा देखकर पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने बच्चों को पानी की सतह पर निकाला, उनमें से दो को CPR [हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन] दिया और वहाँ मौजूद लोगों के साथ मिलकर तीसरे बच्चे को बचाया। आपातकालीन दल तीनों को अस्पताल ले गए, जहाँ वे स्वस्थ हो गए (Good News Network)
न्यू साउथ वेल्स [ऑस्ट्रेलिया] में 12 वर्षीय कायडेन ने दूसरी मंज़िल की बालकनी पार कर उस डरे हुए पिल्ले को बचाया, जो बालकनी से निकलकर अपार्टमेंट के संकरे छज्जे पर फँस गया था। वह शांत भाव से पिल्ले के पास गया, उसे उठाकर सुरक्षित जगह ले आया और दोबारा निकलने से रोकने के लिए उस खाली जगह को बंद कर दिया (Daily Mail)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “अपने प्रियतम को अपने भीतर खोजो। यदि प्रियतम से मिलने की उत्कंठा है, तो संसार में मत भटको।” – परम पूज्य संबुद्ध गुरु स्वामी शिव दयाल सिंह जी (शाकाहारी) (SantMatRadhaSoami.wordpress.com)
एलेन व्हीलटन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला के पहले भाग में हमने देखा कि बचपन में घुड़सवारी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद एलेन कोमा में चली गई थीं। उनके अनुसार, उन्हें एक बेड़े पर ले जाया गया, जहाँ उनकी भेंट प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) और एक अन्य आध्यात्मिक सत्ता से हुई, इसके बाद उन्होंने प्रचंड प्रकाश, रंग, प्रेम और संगीत से भरे एक लोक में प्रवेश किया। उस लोक का अनुभव करने के बाद उन्हें वापस बेड़े पर लाया गया।
बेड़े पर लौटने के बाद मेरे लिए सब कुछ स्पष्ट हो गया। मैं एक ही समय में बहुत कुछ जान गई थी। मेरे भीतर ज्ञान का एक विराट बोध था। और उनमें से एक संदेश यह था कि हम सभी पूर्ण हैं। हम जैसे हैं, वैसे ही पूर्ण हैं। हममें कोई कमी नहीं है। हमें वही होना है, जो हम हैं। और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जीवन का हर अनुभव, आपका हर बीता अनुभव, आपका एक हिस्सा बनने और आपको वहाँ तक पहुँचाने के लिए है, जहाँ आप आज हैं और भविष्य में होंगे। और चूँकि आप स्वयं अपने सबसे अच्छे शिक्षक हैं, इसलिए आपके प्रश्नों के उत्तर आपकी तरह कोई और नहीं दे सकता। आपको जो जानने की आवश्यकता है, वह कोई और नहीं बता सकता। लेकिन हम इस तथ्य को भूल जाते हैं कि यह ज्ञान हमारे भीतर ही है और हम अपने अंदर मूल स्रोत की ऊर्जा तथा दिव्य ऊर्जा सँजोए हुए हैं।
तब प्रभु यीशु ने एलेन को एक विकल्प दिया। जब मुझे सारी जानकारी दे दी गई, मेरे परिवार का मार्ग दिखाया गया और यह भी बताया गया कि मेरे वहीं रहने या पृथ्वी पर लौटने से क्या होगा, तब यीशु ने मुझसे पूछा कि क्या मैं स्वर्ग में, इसी स्थान और प्रेम के इस जुड़ाव में रहना चाहती हूँ, या पृथ्वी पर लौटकर अपना जीवन जीना और मिली शिक्षाओं के माध्यम से दूसरों को सिखाना चाहती हूँ। मुझे याद है, मेरे मन का एक हिस्सा सोच रहा था, “अद्भुत, मैं जुड़ गई हूँ। मैं यहीं रहना चाहती हूँ। मुझे यह बहुत प्रिय है। यह सुंदर है। यह अद्भुत है।” फिर मुझे एहसास हुआ कि जीवन एक उपहार है। जीवन एक उपहार है और मैं अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकती हूँ। पृथ्वी पर हर व्यक्ति का एक उद्देश्य है और हम सभी के अस्तित्व का अर्थ है। यह निस्संदेह हमें मिला सबसे अद्भुत उपहार है कि हम यहाँ आकर यह सब कर सकते हैं, क्योंकि दूसरों के लिए किया गया कार्य हमारे जीवन का सबसे प्रभावशाली अनुभव होता है। और यह कि हम दूसरों को मूल स्रोत से जुड़ने की अवस्था तक विकसित होने में सहायता कर सकते हैं — यह भी एक उपहार है।
एलेन ने लौटने का निर्णय लिया। जब मैंने जीने का विकल्प ना, चुतो मुझे याद है कि वापस लौटने का अवसर मिलने पर मैं कृतज्ञता से पूरी तरह अभिभूत हो गई थी। मेरा हृदय भर आया और मेरे भीतर अपार प्रेम और कृतज्ञता उमड़ पड़ी। मुझे लगा, मानो मैं उनके सामने घुटनों पर गिरकर उन्हें धन्यवाद दे रही हूँ। और मुझे याद है कि उसी क्षण मैंने एक संकल्प लिया; मुझे याद है, मैंने मन ही मन कहा, “यदि मैं लौटती हूँ, तो उपचार के लिए संगीत का उपयोग करूँगी, दूसरों की सहायता करूँगी और हर रात मूल स्रोत की ऊर्जा तथा परमेश्वर को धन्यवाद दूँगी कि मैं यहाँ हूँ और मुझे लौटने का अवसर मिला है।” यह मेरे पूरे जीवन की सबसे सुंदर और सजीव स्मृतियों में से एक थी। और यद्यपि मृत्यु-समीप अनुभव से पहले की मेरी सारी स्मृतियाँ मिट गईं— मैं सब कुछ भूल गई—फिर भी यहाँ हुए किसी भी अन्य अनुभव से अधिक मुझे वह अनुभव याद रहेगा।
अपना संकल्प लेने के बाद एलेन अंधकार से होकर वापस लौटीं। जिस क्षण मैंने यह विकल्प चुना, आभार व्यक्त किया और वह संकल्प लिया, मैं फिर अंधकार में चली गई। लेकिन वह डरावना या उदासी भरा अंधकार नहीं था। वह कोमा और जागृति का अंधकार था।
भाग 3 में, एलेन अपने शरीर की ओर लौटते हुए अंधकार में आती एक हल्की ध्वनि पर ध्यान लगाती हैं, वह पहचानती हैं कि यह उनके सिरहाने बज रहा संगीत है और फिर कोमा से जाग जाती हैं। और उस क्षण फिर अंधकार था, लेकिन उसमें प्रकाश की सुई की नोक जितनी छोटी किरण थी। वह प्रकाश जैसा लगा, लेकिन वास्तव में वह ध्वनि थी। वह इतनी धीमी थी कि मुझे मुश्किल से सुनाई दे रही थी। मुझे पता नहीं था कि मैंने सच में कुछ सुना भी था या नहीं। अब मुझे एहसास होता है कि मैं ऊपर थी और फिर अपने मानव शरीर से दोबारा जुड़ने के लिए उसकी ओर बढ़ रही थी। मैं जो सुन रही थी, वह मेरे सिरहाने चल रही एक फ़िल्म का संगीत था— शास्त्रीय संगीत, चाइकोव्स्की। एलेन व्हीलटन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला के भाग 3 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। [International Association for Near-Death Studies (IANDS)]