खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – - १ अक्टूबर २०२६
२७ सितंबर को यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि उनके बलों ने पिछले ७२ घंटों में कई मोर्चों पर हूती ठिकानों, कर्मियों और सैन्य संसाधनों के खिलाफ ७५६ अभियान चलाए थे (Fox News)
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और जर्मन विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने २६ सितंबर को संयुक्त राष्ट्र [संयुक्त राष्ट्र संघ] में मुलाकात की। यूक्रेन (यूरेन) पर रूस के २०२२ के आक्रमण से पहले के दौर के बाद दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों की यह पहली वार्ता थी। श्री वाडेफुल ने यूक्रेन (यूरेन) में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया और कई देशों में खाद्य संकट का हवाला देते हुए काला सागर के रास्ते अनाज निर्यात पर समझौते के लिए ज़ोर दिया (Reuters)
यूक्रेनी (यूरेनियन) अधिकारियों के अनुसार, २८ सितंबर को रूसी ड्रोन हमलों में यूक्रेन (यूरेन) में कम से कम ६ लोग मारे गए, इनमें कीव की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में २, द्नीप्रो के एक व्यावसायिक केंद्र में ३ और पास के एक रसद कार्यालय में १ व्यक्ति शामिल थे। हमलों में कीव में २४ और द्नीप्रो में १९ लोग घायल हुए। कीव में एक दवा कंपनी, पेट्रोल पंपों और एक चिकित्सा केंद्र पर भी हमले हुए। यूक्रेनी (यूरेनियन) अधिकारियों का कहना है कि रूस अधिक तेज़ गति वाले जेट-चालित ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा रहा है, जिन्हें रोकना अधिक कठिन है (Reuters)
२८ सितंबर को ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत २.६% बढ़कर १०७.०२ अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी रियायतों और परमाणु वार्ता दोबारा शुरू करने के बदले होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर खोलने का ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया था (New York Post)
गाज़ा में युद्ध से अनुमानतः ६ करोड़ १० लाख मीट्रिक टन मलबा पैदा हुआ है, संयुक्त राष्ट्र [संयुक्त राष्ट्र संघ] का कहना है कि इसका अधिकांश हिस्सा हटाने में ७ से १० वर्ष लग सकते हैं और अरबों अमेरिकी डॉलर खर्च हो सकते हैं। निवासियों की आवाजाही और सहायता पहुँचाने के रास्ते बहाल करने के लिए दलों ने ५८० किलोमीटर सड़कें साफ़ की हैं, लेकिन मलबे का केवल लगभग १.५% हिस्सा ही हटाया है। यह काम खतरनाक और संवेदनशील है, क्योंकि खंडहरों में बिना फटे बम, खतरनाक पदार्थ और ८ हज़ार से १० हज़ार लोगों के अवशेष हो सकते हैं (The Guardian)
८७ वर्षीय मारीकार्मेन अबास्काल को उस अपार्टमेंट से बेदखल किए जाने के बाद, जहाँ वह ७० वर्षों से रह रही थीं, २६ सितंबर को मैड्रिड [स्पेन] में हज़ारों लोगों ने मार्च किया। एक किरायेदार संघ का कहना है कि नए मालिक ने उनका किराया २७५% बढ़ाकर २,६५० यूरो प्रति माह करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने किरायेदारों के लिए अधिक मज़बूत सुरक्षा की माँग की, स्पेन की सरकार से किराया अनुबंधों के स्वतः नवीनीकरण और बेदखली सीमित करने के उपाय प्रस्तावित करने की उम्मीद है (Channel News Asia)
चीनी नौसेना का अस्पताल पोत ऑस्पिशस आर्क २५ सितंबर को डकार [सेनेगल] पहुँचा। किसी चीनी अस्पताल पोत की सेनेगल की यह पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान चालक दल की योजना पोत पर चिकित्सा सेवाएँ देने और स्थानीय अस्पतालों के साथ प्रशिक्षण के आदान-प्रदान में भाग लेने की है (Global Times)
आर्टिचोक की पत्तियों का अर्क यकृत एंज़ाइमों के स्तर घटाकर और वसायुक्त यकृत के कुछ संकेतकों में सुधार करके यकृत के स्वास्थ्य में सहायक हो सकता है। यह संभवतः साइनारिन, क्लोरोजेनिक अम्ल और फ्लेवोनॉइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट के कारण होता है। यकृत स्वाभाविक रूप से विषाक्त पदार्थों को संसाधित करता है, लेकिन आर्टिचोक की चाय स्वस्थ आहार की पूरक हो सकती है। पित्ताशय की पथरी या पित्त नलिका की समस्याओं वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि दुष्प्रभाव हो सकते हैं, कोई भी नया सप्लीमेंटेशन लेने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें (Thanh Niên)
टेक्सस A&M विश्वविद्यालय [अमेरिका] के एक अध्ययन से संकेत मिलता है कि पूरक के रूप में क्रिएटिन का सेवन व्यायाम से जुड़े लाभों के अलावा भी स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। क्रिएटिन एक प्राकृतिक यौगिक है, जो शरीर को तेज़ी से ऊर्जा पैदा करने में मदद करता है। शोध में पाया गया कि मध्यम आयु के वयस्कों में वसा-रहित ऊतक बढ़े और शरीर की चर्बी घटी, साथ ही, व्यवस्थित व्यायाम के बिना भी मांसपेशियों की ताकत बढ़ी। नैदानिक परीक्षणों में कोई महत्वपूर्ण दुष्प्रभाव सामने नहीं आया, इसके आधार पर शोधकर्ताओं ने बढ़ती उम्र में मांसपेशियों को बनाए रखने में क्रिएटिन की संभावित भूमिका पर ज़ोर दिया (SciTech Daily)
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने २७ सितंबर को बताया कि २०२६ की शुरुआत से नाइजीरिया के प्लैटो राज्य में डिप्थीरिया से ३१ लोगों की मौत हुई है और ४६९ संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने और समुदायों तक पहुँच बनाने सहित आपातकालीन उपाय शुरू किए गए हैं (ANews)
सिसिली [इटली] के माउंट एटना से दोबारा राख निकलने के कारण सिसिली के कतानिया हवाई अड्डे पर २७ सितंबर तक सभी उड़ानें स्थगित रहीं। यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना अक्सर हवाई यातायात बाधित करता है, इस गर्मी में भारी मात्रा में राख निकलने से हज़ारों यात्री प्रभावित हुए (Reuters)
२७ सितंबर को डोमिनिकन गणराज्य में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता शुरुआती रिपोर्टों में ६.४ बताई गई थी, बाद में अधिकारियों ने इसे संशोधित कर ५.६ कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ (TimesNow / Diario Libre)
२५ से २७ सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश राज्य [भारत] में तूफ़ानों से ५६ लोगों की मौत हुई। बाढ़ से १ हज़ार से अधिक घरों को नुकसान पहुँचा। २४ से २७ सितंबर के बीच नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से १४ लोगों की मौत हुई, जबकि ११ लोग अब भी लापता हैं। दोनों देशों की प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं। नेपाल में बाढ़ से कई जिलों में बिजली और दूरसंचार सेवाएँ बाधित हुई हैं। इसके अलावा, हिमलुंग हिमाल [नेपाल] पर हिमस्खलन में एक आधार शिविर दब जाने के बाद १० कामगार अब भी लापता हैं (Reuters)
ऑस्ट्रिया के वीगन सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड RINGANA की योजना ५ वर्षों में रोआनोक, वर्जीनिया [अमेरिका] में ८ करोड़ ५० लाख अमेरिकी डॉलर निवेश करने की है, इससे अमेरिका में उसका पहला मुख्यालय, उत्पादन और वितरण केंद्र स्थापित होगा। कंपनी नवंबर २०२६ में अमेरिकी बाज़ार में प्रवेश करने की योजना बना रही है, जिससे रोज़गार के ४३५ अवसर सृजित होंगे और स्थानीय स्तर पर ताज़ा उत्पाद तैयार करने को बढ़ावा मिलेगा (Personal Care Insights)
ब्रिटिश खाद्य प्रौद्योगिकी कंपनी Point74 ब्रिटेन में नए उत्पादों के विकास की जिन गतिविधियों पर नज़र रखती है, उनमें वीगन उत्पादों की हिस्सेदारी अब १३% है, जो २०२५ में ११% थी। खाद्य और पेय निर्माण से जुड़े उनके दो-तिहाई ग्राहक इस वर्ष कम से कम १ वीगन उत्पाद विकसित कर रहे हैं, उपभोक्ता माँग फिर बढ़ने के बीच उत्पादक सामग्री संबंधी नियमों के अनुपालन, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों, लेबलिंग और उत्पादन विस्तार पर काम कर रहे हैं (Food & Drink Technology)
पेटा [पशुओं के प्रति नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग] ने हाल में आपराधिक तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त बेलफ़ास्ट, उत्तरी आयरलैंड [ब्रिटेन] के प्रतिष्ठित सिरेमिक स्मारक बिग फ़िश की मरम्मत का खर्च उठाने की पेशकश की है। समूह ने बहाली का खर्च उठाने के बदले स्थल पर वीगन जीवनशैली के समर्थन में एक पट्टिका लगाने का प्रस्ताव दिया है, जो “सभी को वीगन बनकर उन सौम्य मछलियों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करे, जिन्हें उनके मांस के लिए मारा जाता है,” अधिकारियों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है (Irish Examiner)
अमेरिकी खेल परिधान और खेल उपकरण कंपनी नाइकी के सह-संस्थापक फ़िल नाइट और उनकी पत्नी पेनी ने ओरेगन विश्वविद्यालय [अमेरिका] में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने के लिए १ अरब अमेरिकी डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसे किसी अमेरिकी सार्वजनिक विश्वविद्यालय को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा एकल अनुदान माना जा रहा है। यह कॉलेज राज्य में इंजीनियरों की माँग पूरी करने के लिए एक संपूर्ण स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू करेगा (Good News Network, Fortune)
एंग्लसी, वेल्स [ब्रिटेन] में चट्टानों से गिरने के बाद, ज्वार चढ़ने के दौरान एक छोटी खाड़ी में फँसे ८ गौ-जनों को बचाया गया। स्थानीय बचावकर्मियों ने मिलकर इन पशु-जनों को पानी में उतारा, रस्सियों से सुरक्षित बाँधा और सभी ८ को सकुशल तट पर पहुँचाया (Zamin)
एस्टोनिया के पशु-जन अधिकार संगठन इनविज़िबल एनिमल्स ने २६ सितंबर को एस्टोनिया के एक पशु-जन कारखाने से अंडे देने वाली ४०० मुर्गी-जनों को बचाया और इसे अपना अब तक का सबसे बड़ा बचाव अभियान बताया। सैकड़ों व्यक्तियों ने अभियान के लिए धन दिया, रहने की जगह उपलब्ध कराई और पक्षी-जनों को पहुँचाने में मदद की। इस बचाव अभियान का उद्देश्य२०३५ तक बैटरी पिंजरों का उपयोग समाप्त करने के प्रस्तावित कानून का समर्थन करना भी है (Inbox.eu)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “अब आपके लिए उनके [ईश्वर के] प्रेम का रस यह ज्ञान है कि उनके प्रति आपका प्रेम, आपके प्रति उनके प्रेम से उपजा है।” - शेख इब्न अरबी (शाकाहारी) अरब अंडालूसी मुस्लिम विद्वान, रहस्यवादी, कवि और दार्शनिक (मक्का के आध्यात्मिक प्रकाशन)
ओमार पेरेज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय श्रृंखला के पिछले भाग १ में ओमार ने बताया कि कैसे एक अस्पष्ट बीमारी के कारण उनकी बेटी क्लोई की मृत्यु हो गई। ४ वर्ष बाद निमोनिया और सेप्सिस के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। फिर उन्होंने स्वयं को नीली-धूसर धुंध के बीच एक घुमावदार रास्ते पर पाया और आगे चलने लगे। धीरे-धीरे, मेरी बाईं ओर लोगों का एक समूह दिखाई देने लगा। और मेरी दाईं ओर मानो मेरे जीवन के वे क्षण थे, जो मेरी सबसे गहरी यादें हैं। उनकी दाईं ओर दिखाई दे रहे दृश्य ऐसे थे जिन्हें उन्होंने तुरंत पहचान लिया — अपनी मां की मृत्यु, क्लोई की मृत्यु, अपनी बेटियों का जन्म और अपनी शादी का दिन। इस बीच, सामने बाईं ओर लोगों का समूह धीरे-धीरे स्पष्ट दिखने लगा, वे मुस्कुरा रहे थे, आपस में बातें कर रहे थे और उनके पास होना सहज लग रहा था। आखिरकार, उन्हें एक महिला मिली।
वहां एक महिला थी, और उनके बाल घुंघराले थे, गहरे रंग के घुंघराले बाल। मुझे उनके पास जाने की इच्छा हुई। इसलिए मैं उनके पास गया और कहा, “मुझे बहुत खेद है”। मैंने कहा, “मैं आपको जानता हूं, लेकिन याद नहीं आ रहा कि आप कौन हैं”। उन्होंने मुझे देखा और अपना हाथ, अपना दायां हाथ, मेरे गाल पर रखा, उन्होंने कहा, “चिंता मत करो। कोई बात नहीं। तुमको याद आ जाएगा”। कई महीने बाद ओमार ने पहचाना कि वह महिला उनकी दिवंगत मां की सबसे अच्छी मित्र एमी थीं। एमी का निधन दशकों पहले हो चुका था और उन्होंने बचपन के बाद से उन्हें नहीं देखा था।
उसी रास्ते पर उन्हें सफ़ेद दाढ़ी वाले एक बुज़ुर्ग सज्जन मिले, जिन्होंने टोपी पहनी हुई थी। मुझे बस उनके पास जाकर यह कहने की तीव्र इच्छा हुई, “मैं आपको जानता हूं। याद नहीं आ रहा कि आप कौन हैं, ##लेकिन मैं आपको जानता हूं”। उन्होंने मुझसे एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने मुझे देखा, मुस्कुराए और फिर मेरे सिर पर प्यार से थपकी दी, जैसे मैं कोई छोटा बच्चा होऊं, जैसे कोई दादा अपने छोटे पोते को प्यार करते हैं। ओमार उस रास्ते पर आगे बढ़ते रहे और उन्हें कोई डर नहीं लगा।
मैं पूरी तरह, बिल्कुल तृप्त महसूस कर रहा था, मानो मुझे किसी चीज़ की आवश्यकता ही न हो। मुझे कुछ नहीं चाहिए था। उन्हें लगा कि शायद वे अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के पास वापस नहीं लौटेंगे। मुझे यह गहरा [अहसास] था कि मैं जानता हूं कि वे रोएंगे। मैं जानता हूं, उन्हें दुख होगा, लेकिन वे ठीक रहेंगे। वे बिल्कुल ठीक रहेंगे। आगे चलकर ओमार को एक ऐसा दृश्य दिखा जो उनकी संजोई हुई गहरी यादों में से नहीं था, बल्कि कुछ ऐसा था जिसका अनुभव उन्हें याद नहीं था — वर्तमान समय का उनका अपना बैठक कक्ष।
मुझे अपनी पत्नी सोफ़े पर बैठी रोती हुई दिखाई देती है। मुझे अपना बेटा उनके पास खड़ा दिखता है, जो उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहा है। और कॉफ़ी मेज़ के सामने वह अस्थि-कलश है, जिसमें मेरी बेटी की, मेरी क्लोई की अस्थियां हैं। और उसका आकार तितली जैसा है। और ठीक उनके पास एक और अस्थि-कलश है। और बस वही देखकर मेरे मुंह से निकला, “ओह”। क्लोई के अस्थि-कलश के पास दूसरा अस्थि-कलश देखकर वे दुखी हो गए। उन्होंने पलक झपकाई और खुद को एक बिल्कुल नई जगह पर पाया, उसी धुंध से भरा एक विशाल खुला स्थान।
भाग ३ में ओमार को पता चलता है कि उस खुले स्थान में कौन उनकी प्रतीक्षा कर रहा है। वह मेरे पास आती है और मुझसे कहने लगती है, “पापा, मुझे आपकी याद आती है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं”। ओमार पेरेज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय श्रृंखला के भाग ३ के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (Sandra Champlain - We Don’t Die YouTube channel)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें