दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 29 अप्रैल, 2026
साइप्रस में बैठक कर रहे यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने मध्य पूर्वी साझेदारों के साथ सुरक्षा, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग गहरा करने तथा ईरान युद्ध समाप्त कराने के कूटनीतिक प्रयासों में सहयोग करने का संकल्प लिया (euronews)
ब्रिटेन और फ्रांस ने उत्तरी फ्रांस में संयुक्त गश्त, खुफिया अभियानों और तकनीकी निगरानी का विस्तार करने के लिए नया समझौता किया है, जिसे ब्रिटेन की 66 करोड़ पाउंड से अधिक की फंडिंग मिलेगी, ताकि इंग्लिश चैनल की अवैध पारियों को घटाया जा सके, तस्करी नेटवर्कों को बाधित किया जा सके और व्यापक यूरोपीय सीमा सुरक्षा सहयोग को मजबूत किया जा सके (Gov.uk)
अमेरिका का एक विनियोग विधेयक अगले वित्त वर्ष में ताइवान (फॉर्मोसा) के लिए सैन्य वित्तपोषण में कम से कम 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर अलग रखने और रक्षा उपकरणों की प्राथमिकता से आपूर्ति अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखता है; यह 47.32 अरब अमेरिकी डॉलर के राष्ट्रीय सुरक्षा पैकेज का हिस्सा है, जो कुल बजट कटौती के बावजूद प्रमुख सहयोगियों के लिए सहयोग बनाए रखता है (Taipei Times)
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के न्यायाधीशों ने फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ उनके नशा-विरोधी अभियान से जुड़ी हत्याओं को लेकर मानवता के विरुद्ध अपराधों के सभी आरोपों की पुष्टि की है और 2013 से 2018 के बीच कई हत्याओं व हत्या के प्रयासों के लिए उन्हें जिम्मेदार मानने के पर्याप्त आधार पाकर उन्हें मुकदमे के लिए भेज दिया है (Channel News Asia)
व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर [अमेरिका] में सुरक्षा-जांच क्षेत्र के पास गोलीबारी से वाशिंगटन डीसी के वाशिंगटन हिल्टन के भीतर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर निकाला; एक एजेंट घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया (The Atlantic)
अमेरिका ने वीज़ा जांच का नया नियम लागू किया है, जिसके तहत कई श्रेणियों के आवेदकों को पहचान और पात्रता जांच के लिए अपने सभी सोशल मीडिया खाते सार्वजनिक करने होंगे; अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अनुपालन न करने पर प्रक्रिया में देरी हो सकती है (The Nation Thailand)
छह व्यावहारिक उपायों से बच्चों की दृष्टि की रक्षा करें। चिकित्सा विशेषज्ञ दैनिक आदतों को नियमित विशेषज्ञ जांच के साथ जोड़ने पर जोर देते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 1. आंखों को बार-बार आराम देने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं [हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड तक 20 फीट [6 मीटर] दूर किसी चीज़ को देखें]। 2. सुनिश्चित करें कि पढ़ाई का वातावरण हमेशा पर्याप्त रोशनी वाला हो। 3. आंखों और स्क्रीन के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें। 4. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में बिताया कुल समय सीमित करें। 5. बच्चों को प्राकृतिक रोशनी में बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। 6. समस्याओं का जल्दी पता लगाने के लिए नियमित नेत्र जांच कराएं। (VnExpress)
शोध से पता चलता है कि आंवला, यानी इंडियन गूज़बेरी, टोटल कोलेस्ट्रॉल को 28% तक घटाकर, सूजन-सूचकों को कम करके, रक्त प्रवाह सुधारकर और रक्त शर्करा नियंत्रण में मदद कर स्टैटिन दवाओं की बराबरी करता है। पूरा फल या फल के रस का पाउडर, अर्कों की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकता है। विशेषज्ञ इसके लाभों का श्रेय इसके उच्च एंटीऑक्सीडेंट स्तर को देते हैं और प्राकृतिक हृदय-वाहिका सुरक्षा के लिए रोज़ छोटी मात्रा लेने की सलाह देते हैं (NutritionFacts.org)
लगभग 40% अमेरिकियों ने, जिनमें जेन ज़ी आगे रही, पिछले वर्ष किसी परिवारजन या मित्र से “कोई संपर्क नहीं” रखा। बताए गए प्रमुख कारणों में अनादर और मानसिक स्वास्थ्य पर असर शामिल हैं। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि कुछ मामलों में उचित होने के बावजूद बढ़ती संबंध-विच्छेद संस्कृति अकेलेपन को बढ़ाती है; वे पहले संवाद और थेरेपी अपनाने की सलाह देते हैं (Fox News)
भीषण तूफानों ने थाईलैंड के कई प्रांतों में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचाया है, जबकि कलासिन प्रांत में बाढ़ ने अस्पतालों और स्कूलों की सड़कों को डुबो दिया है। अधिकारियों ने 55 प्रांतों में लगातार गरज-तूफान, तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि की चेतावनी दी है (VOV)
क्वांग नगाई प्रांत [औलक (वियतनाम)] में पो को नदी के किनारे कटाव बारिश के मौसम से पहले डुक नोंग गांव के निवासियों और खेतों के लिए खतरा बन रहा है। 2,500 मीटर तक फैले दो भूस्खलनों से 50 हेक्टेयर भूमि, 100 घर और राजमार्ग 14 प्रभावित हैं; अधिकारी जोखिमों का तत्काल आकलन कर उनसे निपट रहे हैं (VietnamPlus)
वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तटों पर प्रवासी शीयरवॉटर-पक्षी-जन की सामूहिक मौतों को जलवायु परिवर्तन से हुए महासागरीय तापमान-वृद्धि से जोड़ते हैं। समुद्री तापमान बढ़ने से शिकार उनकी पहुंच से बाहर चला जाता है, जिससे ये समुद्री पक्षी-जन अपनी लंबी प्रवास यात्राओं के दौरान थककर भूखे रह जाते हैं; यह महासागरीय पारितंत्रों पर गंभीर दबाव को उजागर करता है (Phys.org)
वन्यजीव विशेषज्ञ पर्यटकों से जिब्राल्टर के बारबरी मकाक-जन को जंक फूड खिलाना बंद करने का आग्रह कर रहे हैं, क्योंकि यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज [ब्रिटेन] के अध्ययन में पाया गया कि ये पशु-जन उच्च-कैलोरी मानव स्नैक्स से हुई पाचन समस्याओं से निपटने के लिए तेजी से मिट्टी खा रहे हैं (Daily Mail)
एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि मोरिंगा ओलिफेरा के बीजों से बना खारा अर्क प्रयोगशाला परीक्षणों में पानी से 98% से अधिक पुराने पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) माइक्रोप्लास्टिक हटा सकता है। इन परीक्षणों में, इस अर्क ने पारंपरिक रासायनिक उपचार जैसा, और कुछ मामलों में उससे बेहतर, प्रदर्शन किया। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि यह पौधा-आधारित तरीका कम लागत वाला और अधिक दीर्घकालिक जल-उपचार विकल्प दे सकता है, हालांकि वास्तविक दुनिया की बड़े पैमाने की नगरपालिक प्रणालियों में इसकी प्रभावशीलता की पुष्टि के लिए और शोध आवश्यक है (euronews)
यूरोपीय संघ (ईयू), यूक्रेन (यूरेन) और कनाडा 11 मई को ब्रुसेल्स [बेल्जियम] में एक उच्च-स्तरीय बैठक की सह-मेजबानी करेंगे, ताकि रूस द्वारा अवैध रूप से ले जाए गए 20,000 से अधिक यूक्रेनी (यूरेनी) बच्चों का पता लगाने, उन्हें लौटाने और पुनर्वासित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सके, जवाबदेही उपायों का समन्वय हो और जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध मजबूत किए जा सकें (European Commission)
दक्षिण कोरिया की कोरिया हेरिटेज सर्विस और पेरू के संस्कृति मंत्रालय ने दक्षिणी पेरू स्थित 15वीं सदी के इंका किले माचू पिचू की सुरक्षा में मदद के लिए पांच-वर्षीय समझौता (2026–2030) किया है। समझौते का उद्देश्य संरचनात्मक स्थिरीकरण, पर्यावरणीय निगरानी और दीर्घकालिक पर्यटन प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल करना है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन और बड़े पैमाने के पर्यटन से उक्त स्थल पर खतरा बढ़ रहा है (The Korea Times)
भूटान में दीर्घकालिकता के लिए वीगन भोजन को बढ़ावा दिया गया। करज़े फाउंडेशन ने पृथ्वी दिवस पर थिम्फू शहर में खाना पकाने की प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें आठमहिलाओं ने बिना किसी पशु-जन उत्पाद के 16 पारंपरिक व्यंजन तैयार किए (Kuensel)
सारासोटा [फ्लोरिडा, अमेरिका] की दुल्हन आइरिस राइनर (वीगन) अपने बड़े दिन से पहले सनकोस्ट व्यू [सारासोटा टीवी टॉक कार्यक्रम] पर वीगन विवाह मेनू प्रस्तुत करती हैं, जिसमें अन्य जोड़ों को प्रेरित करने के लिए दीर्घकालिक, पशु-मुक्त व्यंजन प्रमुखता से दिखाए गए (MySunCoast)
बायोना ने ब्रिटेन में ऑर्गेनिक, वीगन मीठे स्नैक्स लॉन्च किए हैं, जिनमें डार्क चॉकलेट कोकोनट बार, डार्क चॉकलेट ब्राउनी बार और कोकोनट वेफर रोल्स शामिल हैं। रिफाइंड शुगर और पाम ऑयल से मुक्त ये मिठाइयां सरल और स्पष्ट सामग्री वाले स्वादिष्ट उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करती हैं (Wholesalemanager)
भारत के गुजरात में, जेन ज़ी [1997 से 2012 के बीच जन्मे] स्वयंसेवकों का एक लचीला नेटवर्क व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप का उपयोग कर शहरी वन्यजीव-जन से जुड़ी आपात स्थितियों में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता की भूमिका निभाता है। बिना किसी औपचारिक ढांचे के, वे अलर्ट पर प्रतिक्रिया देते हैं, निवासियों को शांत करते हैं और साँप-जन तथा फँसे पक्षी-जन जैसे पशु-जन को सुरक्षित बचाते हैं (The Better India)
एनिमल रेस्क्यू कॉर्प्स (ARC) टेनेसी [अमेरिका] के आश्रयस्थलों और बचाव संगठनों के साथ मिलकर अलामो और नैशविल शहरों में असुरक्षित पिल्लों, वृ्द्ध कुत्ता मित्रों, और उपेक्षित पशु-जन को ले जाने, उपचार देने और नए घर दिलाने का काम करता है। ARC की पशु-चिकित्सा देखभाल और पुनर्वास से भीड़भाड़ घटती है और गोद लिए जाने की संख्या बढ़ती है (Yahoo! Finance)
जॉर्जिया [अमेरिका] में जंगल की आग ने पालतू पशु-जन के आपात बचाव को जरूरी बना दिया है, क्योंकि आश्रयस्थल खरगोश-, कुत्ते- और घोड़े-जन को बाहर निकाल रहे हैं। चैरिटी संस्थाएं रेनेगेड पॉज़ और ब्रैंटली एनिमल रेस्क्यू कोएलिशन तत्काल पालक घरों की तलाश में हैं; फॉर्साइथ पार्क एनिमल हॉस्पिटल की डॉ. हॉली मेट्स घरेलू पशु-नागरिकों को स्थानांतरित कर रही हैं (WTOC)
दिन का प्रेरक उद्धरण: “प्रिय मित्रों, आओ हम एक-दूसरे से प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से आता है। जो भी प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है और परमेश्वर को जानता है। जो प्रेम नहीं करता, वह परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम हैं।” पूजनीय संबुद्ध गुरु संत यूहन्ना (शाकाहारि) प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) के प्रेरित (1 यूहन्ना 4:7-8, पवित्र बाइबल)
इससे पहले लैंडन डेनिस के मृत्यु-समीप अनुभव के भाग 1 और 2 में, हेरोइन की लत से उबर चुके अमेरिकी लैंडन ने बताया था कि कैसे ओवरडोज़ के बाद उन्होंने खुद को एक एंबुलेंस के ऊपर पाया, जबकि पैरामेडिक्स उनके शरीर पर काम कर रहे थे, और फिर वे अचानक एक विशाल हरे मैदान में खड़े थे, जहां घास भी मानो उनसे प्रेम करती थी।
एक पहाड़ी के पीछे से उन्होंने अपने दिवंगत दादा और भतीजी की उपस्थिति सुंदर प्रकाश के रूप में महसूस की। फिर एक युवती और एक युवक प्रकट हुए, जो भावनाओं और साँझा अनुभव के माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने उन्हें उनके जीवन की सबसे अंधेरी रातों में से एक दिखाई— एक रेस्तरां के कचरे के बड़े डिब्बे के पीछे, बेघर, भोजन की तलाश में, और अपना जीवन समाप्त करने को तैयार— जब अचानक, एक अदृश्य आलिंगन ने उन्हें शांति से भर दिया।
और उन्होंने मुझे यह क्षण ऐसे दिखाया जैसे वह कोई अंतर-दृष्य हो, टीवी जैसा नहीं, बल्कि जैसे मैं उसमें कदम रखकर उन भावनाओं को एक पल के लिए फिर महसूस कर सकता था। और मैंने वे प्रकाश देखे, ठीक वैसे ही जैसे उस पहाड़ी के पीछे से उठते हुए प्रकाश थे। मैंने उन प्रकाशों को मेरी ओर किरण की तरह उतरते और मुझसे टकराते देखा। और मैंने बस ये अंधेरी, धुंधली [चीज़ें] देखीं— उनका कोई आकार नहीं था, पर बहुत-सी, बहुत-सी अंधेरी चीज़ें एक झटके में भाग गईं। और मैंने वह देखा, और मैं जानता हूँ कि वे प्रार्थनाएँ थीं। लेकिन जिन लोगों ने उन दिनों मेरे लिए प्रार्थना करने का समय निकाला, उन्हें पता नहीं था कि उनकी प्रार्थनाएँ काम कर रही थीं। उन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की— मेरे परिवार, प्रियजनों और दोस्तों ने—क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि मैं कहाँ था। वे भयभीत थे, तो इसलिए उन्होंने प्रार्थना की। उन दो लोगों ने मुझे मेरे अतीत का वह क्षण दिखाया, जब वे प्रार्थनाएँ आईं और उन्होंने मेरी जान बचाई, और जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, उन्हें पता नहीं था कि ऐसा हुआ था— लेकिन उनकी प्रार्थनाएँ सफल हुईं। उस अंतर-दृष्य ने प्रार्थना को लेकर लैंडन के भीतर बचे संदेह को मिटा दिया। फिर, जैसे अचानक वह अनुभव शुरू हुआ था, वैसे ही समाप्त हो गया।
और जब मैं वहाँ ऊपर उनसे बात कर रहा था, वे मुझे ये सारी अद्भुत बातें बता रहे थे जो यहाँ धरती पर मुझे सांत्वना देती हैं, जिनके बिना मैं नहीं जानता कैसे रहूँ; तभी मुझ पर एक लहर-सी आती है— कल्पना कीजिए, जैसे ज्वार की लहर मेरे ऊपर आ रही हो, बस “मुझे तुमसे प्रेम है” की पुकारों से भरी। और इस बार वह केवल मेरे दादा और भतीजी नहीं थे। वह उस पहाड़ी के पीछे के सारे रंग थे। वह आलिंगन की तरह मुझे फिर छू गया, और कोई विदाई नहीं थी। बस इतना था, “मुझे तुमसे प्रेम है। हम फिर मिलेंगे।” और पलक झपकते ही, मैं फिर अपने शरीर के ऊपर था। मैं रोशनियों वाले इस ऑपरेशन थिएटर में था। मैं एक मेज पर था, और वे मेरे मस्तिष्क की सर्जरी कर रहे थे। जब वह अपने शरीर के ऊपर लौटा, तो उन्होंने जो सारी शांति महसूस की थी, वह चली गई थी और उनकी जगह पहले जैसी ही असहनीय वेदना ने ले ली थी।
मुझे लगा मैं फट पड़ूँगा। और मैंने उस महिला की आवाज़ सुनी जो वहाँ ऊपर मेरे साथ थी, और उन्होंने बस कहा, “लैंडन, समय हो गया है।” और मुझे याद है कि मैं एक पल के लिए थोड़ा उलझ गया था, और उन्होंने दूसरी बार कहा, “लैंडन, समय हो गया है।” और अचानक मैंने अपनी आँखें खोल दीं, और मैंने उन अंधेरी, धुंधली चीज़ों को कमरे से बाहर उड़ते देखा, ठीक कचरे के उस बड़े डिब्बे के पीछे की तरह, वे तेजी से निकल गईं।
लैंडन को बाद में पता चला कि सर्जरी के बाद अपनी पत्नी से उनके पहले शब्द यह अनुरोध थे कि उनके पिता उन्हें पुरोहिताई आशीर्वाद दें— ऐसा आशीर्वाद कि कमरे में ऐसा कुछ भी न रहे जो उनके स्वस्थ होने में बाधा डाले या उन्हें आध्यात्मिक या शारीरिक रूप से चोट पहुंचाए। उनका मानना है कि उसी आशीर्वाद ने अंततः उन्हें मुक्त किया। वे सारी संभावनाओं के विपरीत मस्तिष्क सर्जरी के बाद बच निकले, और संयोग से उसी दिन क्षेत्र के शीर्ष न्यूरोसर्जनों में से एक प्रशिक्षण के लिए सेंट जॉर्ज में मौजूद थे। अस्पताल कर्मियों ने उनकी स्वस्थता को चमत्कारिक बताया। उन्हें फिर से चलना और बोलना सीखना पड़ा, लेकिन वे समान चोटों वाले मरीजों की तुलना में तेजी से स्वस्थ हुए— जिनमें से कुछ की मृत्यु हो गई या स्थायी क्षति हुई।
किसी तरह, मैं यहाँ हूँ, और मैं इस जीवन को व्यर्थ नहीं जाने दूँगा। मुझे जो यह संदेश और यह चमत्कार मिला है, उन्हें मैं व्यर्थ नहीं जाने दूँगा और कम से कम आशा देने के लिए दूसरों के साथ साँझा करूँगा। यदि मैं इस धरती पर वापस आकर अब भी बोल और चल सकता हूँ और दूसरों की मदद कर सकता हूँ, तो इस संदेश को अपने तक ही रखना मेरी कितनी स्वार्थी बात होगी?
मैं जानता हूँ कि हमारे प्रियजन हमारी देखभाल कर रहे हैं। और यदि हम सहायता के लिए अपने सृष्टिकर्ता से प्रार्थना करें, तो वे हमारी मदद कर सकते हैं। और मैं जानता हूँ कि आप अपने प्रियजनों को फिर देखेंगे। और मैं जानता हूँ कि इस जीवन में आप जो करते हैं, उसका महत्व है। यह मत सोचिए कि आप इस जीवन में बिना किसी परिणाम के जो चाहें कर सकते हैं। क्योंकि मेरी दृष्टि में, मैं इस जीवन में अपनी पूरी कोशिश परलोक— या इस जीवन के बाद के जीवन— के हित में कर सकता हूँ, और मैं अपने प्रियजनों से फिर मिलूँगा। मैं पहले ही मिल चुका हूँ। इसलिए मैं आपको अपने प्रत्यक्ष अनुभव से बता रहा हूँ, मैंने उन्हें देखा है। मैंने उन्हें फिर देखा। मैंने उन्हें महसूस किया। बाहर जो भी किसी को याद कर रहा है— आप उन्हें फिर देखेंगे।
अपने अनुभव के बाद, लैंडन कहते हैं कि प्रार्थना को जटिल होने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए, यह एक आधार बन गई— सृष्टिकर्ता से वास्तविक संबंध, जिसमें कृतज्ञता और दूसरों की सहायता जुड़ी हुई है। प्रार्थना करने का कोई गलत तरीका नहीं है। मैं ऐसे प्रार्थना करता हूँ जैसे अपने परम मित्र से बात कर रहा हूँ। कभी-कभी मैं घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना करता हूँ। कभी-कभी मैं भीड़ में चल रहा होता हूँ, यान बस जागता हूँ, और प्रार्थना करता हूँ। हमारे सृष्टिकर्ता बस हमारे साथ वह संबंध चाहते हैं। और हर दिन में से एक क्षण निकालकर उस एक बात के बारे में भी सोचें जिसके लिए आप कृतज्ञ हैं। इसलिए अपना आधार खोजने की कोशिश करें, और इस पर ध्यान दें कि आप दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं— क्योंकि मैं अपनी नशे की लत से इसी तरह दूर रह रहा हूँ, अपने तक सीमित न रहकर बोलने और दूसरों की मदद करने की कोशिश करके। और ये बहुत छोटे-छोटे कार्य हैं। 24 घंटे के दिन में, उन छोटे कार्यों में केवल कुछ मिनट लग सकते हैं, लेकिन यदि वे आपका जीवन बदल सकते हैं, तो क्या वे इसके योग्य नहीं हैं? (Anthony Chene production)